{"_id":"62d46a58f83b46452a522fc0","slug":"the-news-of-the-loss-of-loved-ones-was-received-as-soon-as-the-eyes-opened-there-was-a-scream-shahjahanpur-news-bly491676996","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर बाईपास पर स्लीपर बस ट्रक से टकराई, शाहजहांपुर के पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बाईपास पर स्लीपर बस ट्रक से टकराई, शाहजहांपुर के पांच लोगों की मौत
Mon, 18 Jul 2022 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही स्लीपर बस शनिवार देर रात सामने से आ रहे लंबी बॉडी के ट्रक से टकरा गई। हादसे में निजी बस के चालक और एक हेल्पर समेत छह बस यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 47 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। मौके से भागे अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हादसा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शनिवार रात 12 बजे के आसपास हुआ। बस में सवार मुसाफिरों के मुताबिक, शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस बाईपास से गुजरते समय एक वाहन को ओवरटेक कर रही थी। ओवरटेकिंग के दौरान बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। बस में चालक व दो हेल्पर के अतिरिक्त करीब 50 लोग सवार थे। अंधेरे में बस और ट्रक की भिड़ंत से हुई तेज आवाज ने आसपास से गुजरते वाहनों के चालकों का ध्यान खींचा। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर हताहतों को जिला अस्पताल पहुंचवाया, जहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।
शाहजहांपुर जिले के पांच परिवारों को रविवार का दिन जिंदगी भर का जख्म दे गया। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रामपुर के पास देर रात हुए भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गईं, जबकि जिले के ही 24 लोग गंभीर घायल हो गए। तड़के ही आई मनहूस खबर के बाद परिवारों में मातम छा गया। शमीम उल हक का शव परिजन दिल्ली ले गए हैं, जबकि चार अन्य शवों को घर लाया गया तो परिजन फफक पड़े।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया शोक
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में निजी बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत और 47 यात्रियों के घायल होने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक जताया है।