फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The never-ending education The property: Dokakil

शिक्षा कभी खत्म न होने वाली संपत्ति:डॉ.अकील

Sun, 20 Dec 2015 09:27 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 20 Dec 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
The never-ending education The property: Dokakil
जीएफ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने कहा कि शिक्षा एक ऐसी संपत्ति है जो व्यय करने पर कभी खत्म नहीं होती। यह सोने की भांति होती है इसे जितना तपाया जाए उतना निखरती है।
विज्ञापन

डॉ. अहमद रविवार को रेती मार्ग स्थित ग्रीन वैली कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे। बाद में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य और गीत पेशकर लोगों का मन मोह लिया। समारोह का शुभारंभ जीएफ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने मां सरस्वती चित्र के समक्ष दीप जलाकर  किया। स्कूल की ग्रीन, रेड, येलो और ब्लू टीमों ने मुख्य अतिथि डा. अकील अहमद, विशिष्ट अतिथि एजाज हसन खां सहित मंचासीन अतिथियों को मार्च पास्ट से सलामी पेश कर व स्कूली बच्चों ने आए हुए अतिथियों को गुलदस्तां भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ग्रीन हाउस के बच्चों ने देश के सैनिको पर आधरित एक नाट्य प्रस्तुत किया। इसमें अमित तिवारी व शान का प्रभावी निर्देशन रहा है। गीत प्रस्तुत करने वालों में वैश्नवी, भूमिका, अदिती, अलीशा,परवीन, कनक अनन्या आदि का सराहनीय प्रदर्शन रहा। स्कूल की प्रधानाचार्य आरवी सिंह ने भविष्य की योजनाओं और स्कूल की प्रगति का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक आसिफ अली खां ने लोगों का आभार जताया। संचालन सबीना खान और मुकीम अहमद ने किया। कार्यक्रम में अमिता सिंह, नबीला, शालिनी, कृति, नीति, ज्योति आदि का सराहनीय योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed