फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The month of Ramadan is complete, Eid-ul-Fitr today

रमजान का महीना मुकम्मल, ईद-उल-फितर आज

Tue, 03 May 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
The month of Ramadan is complete, Eid-ul-Fitr today
शाहजहांपुर में ईद को लेकर ईदगाह में लगाया गया मेला में लगे झूले। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रमजान-उल-मुबारक के 30 रोजे सोमवार शाम को मुकम्मल हो गए। इसके बाद मंगलवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। ईद को देखते हुए पूरे दिन बाजार गुलजार रहे। ईदगाहों और मस्जिदों में साफ-सफाई के काम को मुकम्मल कर लिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को ईद को लेकर सुबह से ही तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया। तेज धूप के बावजूद बाजार में काफी भीड़ रही। बहादुरगंज, मंडी, लाल इमली चौराहा, जलालनगर बजरिया आदि में खरीदार उमड़ पड़े। लोगों ने कपड़े, सिंवई और सूतफेनी समेत जरूरी चीजों की खरीदारी की। चूड़ी वाली गली में हाथों में मेहंदी लगवाने को महिलाओं की लाइन लगी रही। वहीं रेडीमेड कुर्ता-पायजामा की दुकानें भी गुलजार रहीं।
विज्ञापन

शाम में मगरिब की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद के चांद के दीदार करने के बाद मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ मांगी। दूसरी तरफ ईदगाह और मस्जिदों में नमाज के लिए सारी तैयारियां कर ली गई। बड़ी ईदगाह में चूने से नमाजियों के लिए सफें तैयार कर ली गई। यहां पर मेला भी लगाया गया। बच्चों के लिए झूले का इंतजाम भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदका-ए-फितर से गरीबों के घर आएगी ईद की खुशियां
ईद-उल-फितर की नमाज से पहले सदका-ए-फितर देना जरूरी है। सदके से ही गरीबों के घर ईद की खुशियां आएगी। शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने बताया कि शरीयत में हुक्म है कि साहिबे निसाब को सदका-ए-फितर की रकम गरीबों और मिस्कीनों को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दो किलो 45 ग्राम गेहूं या इसके बराबर के रुपये का सदका जरूर दें।
ईद की नमाज का समय
बड़ा खुत्बा : 7.30 बजे
छोटा खुत्बा : 8.00 बजे
जामा मस्जिद 8.00 बजे
गदियाना ईदगाह 7.45 बजे
पुलिस सतर्क, पांच ईदगाहें दस सेक्टर में बांटी
त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। सोमवार को एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एसपी सिटी संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह और सीओ सिटी सरवणन टी. ने बड़ी ईदगाह, ईदगाह गदियाना, सराय काइयां ईदगाह समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पांच ईदगाहों को दस सेक्टर में बांटा गया। यहां सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाएगी।

ईद की नमाज को देखते हुए पूरी तैयारी कर ली गई। बड़ी ईदगाह पर पीएसी व पुलिस बल तैनात रहेगा। सड़कों पर नमाज अदा नहीं की जाए, इसके लिए धर्मगुरुओं से पहले ही वार्ता कर ली गई। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगाह रखी जा रही है। माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। -संजय कुमार, एसपी सिटी

शाहजहांपुर में ईद को पूर्व संध्या पर हाथ में महेंदी लगवाती मुस्लिम महिला। संवाद

शाहजहांपुर में ईद को पूर्व संध्या पर हाथ में महेंदी लगवाती मुस्लिम महिला। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में ईद को पूर्व संध्या पर चूड़ी खरीदती मुस्लिम महिलाएं । संवाद

शाहजहांपुर में ईद को पूर्व संध्या पर चूड़ी खरीदती मुस्लिम महिलाएं । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में ईद की नमाज के लिए तैयार ईदगाह । संवाद

शाहजहांपुर में ईद की नमाज के लिए तैयार ईदगाह । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed