{"_id":"69b31cde5302fc2a61045787","slug":"the-miscreants-looted-cash-mobile-and-bike-in-puwaiyan-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-167800-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां में नकदी, मोबाइल व बाइक लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां में नकदी, मोबाइल व बाइक लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन
पुवायां। मोहल्ला तिराहा बाजार निवासी सुशील पांडेय से बदमाशों ने नकदी, मोबाइल के साथ ही बाइक लूट ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सुशील पांडे ने बताया कि दस मार्च की रात आठ बजे वह बाइक से गांव बेला छेदा निमंत्रण करने के लिए जा रहे थे। जेवां के आगे निकलने के बाद ककरहा चौराहे किनारे वह रुककर लघुशंका करने लगे। इस दौरान पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए। पहले उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और बाद में जेब में रखे 52 सौ रुपये, मोबाइल और बाइक लेकर भाग गए। इसके बाद वह पैदल बेला छेदा पहुंचे और मामले की जानकारी परिजनों को दी। 11 मार्च को उन्होंने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मिली है। जांच की जा रही है। लूट के बारे में पीड़ित ने कोई जानकारी नहीं दी है।
-- --
बाइक लूट नहीं लापता होने की जानकारी मिली है। थाना प्रभारी को मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां