{"_id":"67574e94110262e9be060d33","slug":"the-miscreants-entered-the-house-barefoot-suspicion-on-nomadic-gang-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-133075-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नंगे पांव घर में घुसे थे बदमाश, घुमंतू गिरोह पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नंगे पांव घर में घुसे थे बदमाश, घुमंतू गिरोह पर शक
Tue, 10 Dec 2024 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
तिलहर। गांव बंथरा में संपन्न किसान भानु प्रताप सिंह के घर में बदमाश नंगे पांव घुसे थे। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। सोमवार को फुलवारी में पैरों के निशान मिले हैं। इससे पुलिस का शक घुमंतू गिरोह पर गहरा गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है।
शनिवार की रात भानुप्रताप के मकान में बदमाश घुसे थे। कमरों में कुंडी लगाकर और बनियान आदि से बांधकर परिजनों को अंदर बंद कर दिया था। इसके बाद चोरी की थी। यहां से बदमाश तीन लाख 60 हजार रुपये नकद व 25 लाख के आभूषण ले गए थे। करीब पौने चार बजे कुछ सामान गिरने पर जाग होने के बाद बदमाश भाग गए थे। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। रविवार की रात और सोमवार को दिन में क्षेत्र में पुलिस ने गश्त भी की। सीओ ज्योति यादव और इंस्पेक्टर क्राइम ने परिजनों को शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया है।
बताते हैं कि गांव में घुमंतू लोग आया करते हैं। घटना से कुछ दिन पहले गांव में ऐसे परिवार आए थे। इनकी महिलाएं घरों में भी आती-जाती हैं। भानु के घर पर भी इन महिलाओं का आना-जाना रहता है। बताते हैं कि घटना से एक दिन पहले ही घुमंतू परिवार गांव से गए थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
एसओजी और पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। पीड़ित परिवार से दोबारा से जानकारी ली गई है।
ज्योति यादव, सीओ, तिलहर