{"_id":"6943f0c98d1acb3a970b229b","slug":"the-minority-community-must-be-aware-of-their-rights-cmo-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-160657-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक समुदाय को अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यक समुदाय को अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा : सीएमओ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुराना जिला अस्पताल सभागार में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस बृहस्पतिवार को मनाया गया। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने कहा कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करता है। अल्पसंख्यक समुदाय को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित सिंह ने अल्पसंख्यक अधिकारों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संवैधानिक प्रावधानों व वर्तमान समय में उनकी प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस मौके पर अल्पसंख्यक समुदाय के विभिन्न धर्म गुरुओं को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मान पत्र व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां, कवि ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान, अजय अवस्थी, राजू बग्गा, रामसेवक गौतम, गुलिस्ता खान एडवोकेट आदि मौजूद रहे।