{"_id":"570d07104f1c1b9e7e4a6abd","slug":"the-medical-and-fuel-stations-in-the-czech-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने चेक किए मेडिकल और पेट्रोल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने चेक किए मेडिकल और पेट्रोल पंप
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात एसडीएम सलिल कुमार पटेल और सीओ उमेश शर्मा ने मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप और मोबाइल शॉप का निरीक्षण दिया। दोनों अधिकारियों ने सबसे पहले नगर के मेडिकल स्टोर चेक किए। एसडीएम ने बताया कि पुवायां मेडिकल हाल के स्वामी आदेश गुप्ता अपना ड्रग लाइसेंस नहीं दिखा सके। दुकान में कैश मेमो भी नहीं मिला। एक्सपायर दवाएं टेबिल पर रखी मिलीं। मेडिकल स्टोर का कोई रिकार्ड भी नहीं मिला। प्रेम मेडिको पर भी रिकार्ड सही मिला।
गांव भटपुरा चंदू के देवी पेट्रोलियम पंप पर पेट्रोल डीजल की शुद्धता और माप सही पाई गई, लेकिन अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं मिला। आग बुझाने के सिलेंडर निर्धारित स्थान पर नहीं रखे थे। इसके अलावा पुवायां के ओम साईं मोबाइल शॉप पर टिन नंबर नहीं मिला। दुकान स्वामी शिप्रा गुप्ता ने बताया कि टिन नंबर के लिए आवेदन किया गया है। एसडीएम ने कहा कि खामियां पाए जाने पर संबंधित को नोटिस जारी किया गया है।