{"_id":"6853074cee5904dcfd0076e2","slug":"the-mayor-gave-instructions-to-stop-the-payment-of-the-contractor-and-take-action-against-the-employees-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-146274-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महापौर ने ठेकेदार का भुगतान रोकने और कर्मचारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महापौर ने ठेकेदार का भुगतान रोकने और कर्मचारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सफाई पर एक करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी नालों के चोक होने पर महापौर अर्चना वर्मा ने संज्ञान लिया है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों के विरुद्ध तीन दिन में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ठेकेदार का बारिश समाप्त होने तक भुगतान रोक दिया गया है।
नगर निगम की ओर से शहर के नालों की सफाई के लिए 65 लाख रुपये का टेेंडर किया गया था। 155 छोटे नालों की सफाई के लिए 200 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 412 रुपये प्रतिदिन एक कर्मचारी को भुगतान किया गया था। नालों की सफाई में एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की गई। इसके बाद भी नालों में कचरा भरा हुआ और चोक हो गए हैं।
बुधवार के अंक में खबर छपने के बाद महापौर ने नालों की सफाई पर सवाल उठाया है। उन्होंने संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों के विरुद्ध नगर आयुक्त को तीन दिन में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संवाद