{"_id":"687fe0389a7453c1b9076bb7","slug":"the-married-woman-died-by-hanging-herself-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-148712-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फंदे से लटकने से हुई थी विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फंदे से लटकने से हुई थी विवाहिता की मौत
विज्ञापन
पुवायां। गांव फरेंदा बरा में महिला की मौत फंदे से लटकने से हुई थी। महिला के पति ने मौत बीमारी से होना बताया था।
फरेंदा बरा निवासी संतराम की शादी 17 वर्ष पहले लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव हाकिमपुर की संगीता देवी से हुई थी। संतराम प्रतापगढ़ में एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। एक महीने पहले वह प्रतापगढ़ से दूसरी महिला को ले आया था और संगीता को बताया था कि उसने दूसरी शादी कर ली है।
इसको लेकर दंपती में विवाद भी हुआ था। एक सप्ताह पहले संतराम ने दूसरी पत्नी को प्रतापगढ़ भेज दिया था। 21 जुलाई को संगीता देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। संतराम ने गांव के लोगों को बताया कि संगीता की मौत ब्लडप्रेशर की बीमारी के कारण हो गई है। संगीता देवी के भतीजे दिलीप का आरोप था कि उसके फूफा बुआ का इलाज नहीं कराते थे और पीटते थे, जिस कारण मौत हुई है।
थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि दिलीप की सूचना पर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमॉर्टम में संगीता देवी की मौत का कारण फंदे से लटकने के कारण होना पाया गया है। संतराम से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।