फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The market is decorated... Lakshmi's blessings will shower on Dhanteras today.

Shahjahanpur News: सज गया बाजार...धनतेरस पर आज बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

Sat, 18 Oct 2025 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
The market is decorated... Lakshmi's blessings will shower on Dhanteras today.
घंटाघर ​स्थित दुकान से बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। धनतेरस के लिए बाजार सज गया है। सराफा, बर्तन, झालरों और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहक पहुुंच रहे हैं। शनिवार को त्योहार के मौके पर बाजार में मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। जीएसटी में कमी के कारण ग्राहकों में खरीदारी को लेकर उत्साह है। वहीं व्यापारी भी गत वर्ष की तुलना में करोड़ों रुपये का अधिक कारोबार होने की उम्मीद जता रहे हैं। लोग भी शुभ मुहूर्त में खरीदारी करेंगे।
विज्ञापन

दीपावली का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा, लेकिन शुक्रवार से ही त्योहार जैसा माहौल बन गया। चौक, सदर बाजार, जलालनगर बजरिया समेत कई बाजारों में पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। दुकानों को फूलों व अन्य सजावटी सामान से आकर्षक दिखाने की कवायद जारी रही। जीएसटी में कमी की वजह से ऑटोमोबाइल सेक्टर भी खिल उठा। बुक की गई गाड़ियों को धनतेरस पर डिलीवर किया जाएगा। इसी तरह सजावटी सामान की खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

--
इलेक्ट्रानिक्स बाजार को जीएसटी कम होने से राहत
जीएसटी की कटौती और नए ऑफर दिए जाने से इलेक्ट्रानिक्स बाजार में लोग एसी, फ्रिज के साथ ही एलईडी की खरीदारी कर रहे हैं। 43, 55 और 43 इंच की एलईडी काफी पसंद की जा रही है। एलईडी 15 से 60 हजार रुपये तक उपलब्ध है। इसी तरह वॉशिंग मशीन, फ्रिज और एसी भी बिक रहे हैं। किफायती दामों पर सामान मिलने से लोग बरातों में उपहार के लिए भी सामान की बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पानी में तैरेंगे फूल, मोमबत्ती की खुशबू से महकेगा घर-आंगन
सजावटी सामान की बड़ी शृंखला बाजार में उपलब्ध है। विभिन्न तरह के सजावटी बंदनवार सौ से लेकर आठ सौ, रंगोली 10 से 200 रुपये, मिट्टी के दीये 100 रुपये तक में बिक रहे हैं। इसी तरह खुशबू वाली मोमबत्ती की काफी मांग है। यह सौ रुपये में उपलब्ध है। व्यापारी गौरव अरोरा ने बताया कि पानी में तैरने वाले फूल, उरली, सजावटी सामान खूब बिक रहे हैं। गाय के स्टीकर काफी ट्रेड में हैं। ये 150 रुपये में उपलब्ध है।
--
ड्राई फ्रूट और मिठाई की जमकर खरीदारी
खुली मिठाई के अलावा डिब्बाबंद मिठाई और ड्राइफ्रूट की काफी खरीदारी चल रही है। सदर बाजार में दुकान सजा दी गईं हैं। व्यापारी कमल किशोर बंटी बताते हैं कि ड्राई फ्रूट के डिब्बे की काफी मांग है। काजू, बादाम, पिस्ता आदि के डिब्बे का रेट 1500 से 2100 रुपये तक है। इसी तरह बेसन के लड्डू, काजू कतली, सोन पापड़ी भी पसंद की जा रही है। पंजीरी लड्डू, बेसन लड्डू, गुलाब जामुन की खूब बिक रहे हैं।
--
श्री गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति की सज गईं दुकानें
शहर के विभिन्न बाजारों में मूर्तियों की दुकानें भी सज गई हैं। बहादुरगंज में काफी सुंदर और कलात्मक गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों ने दस्तक दी हैं, जो काफी पसंद की जा रही हैं। प्रत्येक मूर्ति का मूल्य अलग-अलग है। मूर्ति व्यापारी साहिल ने बताया कि सौ रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक की मूर्ति बिक रही हैं। बड़ी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुईं हैं।
--
सराफा बाजार गुलजार, सोने-चांदी के गणेश-लक्ष्मी की मांग
सोने-चांदी में लगातार चढ़ाव के बावजूद सराफा कारोबार गुलजार है। लोग आभूषणों के साथ ही सोने-चांदी के सिक्कों को खरीद रहे हैं। लोग ग्राहक 22 कैरेट के बजाय 18 कैरेट पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं। बाजार में सोने के एंटीक आभूषण, कुंदन, रोज गोल्ड, कॉपर गोल्ड, व्हाइट गोल्ड, इंपोटेट इटेलियन ज्वेलरी की काफी मांग है। इसी तरह लोग सोने-चांदी के सिक्के, डॉलर में निवेश करने के लिए खरीद रहे हैं। गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की काफी मांग है। दाम बढ़ने की संभावना के चलते लोग सिक्कों में ज्यादा निवेश कर रहे हैं।
--
शुभ मुहूर्त में ग्राहकों को सौंपी जाएगी वाहनों की चाबी
जीएसटी के दामों में कमी आने से आटोमोबाइल सेक्टर में काफी उछाल आया है। लोगों ने बड़े पैमाने पर वाहनों की बुकिंग कराई है। इसे वे धनतेरस या दीपावली के मौके पर घर लेकर जाएंगे। शुक्रवार को बाइक शोरूम सजा दिए गए। इस दौरान आए लोगों ने अपनी पसंद की बाइकाें को बुक किया। इलेक्ट्रिक स्कूटी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। सुमित्रा एंड संस के मैनेजर अनुज कपूर ने बताया कि धनतेरस पर 250 वाहनों की डिलीवरी की जाएगी।
--
स्वदेशी झालरों से सजेगा घर, झूमर, दीये बने आकर्षण का केंद्र
दीपावली पर स्वदेशी से घर में सजावट होगी। प्रदूषण से बचाने के लिए पटाखे और राॅकेट की आवाज वाली झालर आकर्षण का केंद्र बनी हैं। इसी तरह बिजली से जलने वाली झालरें, बंदनवार, झूमर, दीये आदि लोगों को पसंद आ रहे हैं। बिजली चलित रंग-बिरंगी झालरें भी बाजार में उपलब्ध हैं। झालर वाला पाइप 150 रुपये, बंदनवार नौ सौ रुपये, पर्दों पर डाली जाने वाली लाइट 450 रुपये में उपलब्ध है। व्यापारी हेमंत बजाज ने बताया कि घर को सजाने के लिए विभिन्न तरह के झूमर बाजार में उपलब्ध हैं। रंग-बिरंगी लाइटों के अलावा अन्य उत्पाद भी बिक रहे हैं।
---------
पीतल और तांबे की ओर आकर्षित हो रहे लोग
स्टील के बजाय लोग पीतल और तांबे की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। ग्राहकों की पसंद का व्यापारियों ने काफी ख्याल रखा है। धनतेरस को देखते हुए शुक्रवार को पूरे दिन व्यापारी अपनी दुकानों को सजाते रहे। क्राकरी के साथ ही तांबे, पीतल, स्टील आदि के बर्तनाें को सजाया गया है। धरतेरस पर बर्तनों के खरीदने के रिवाज के चलते बड़े कारोबार होने की उम्मीद है। इसके लिए व्यापारियों ने कलात्मक बर्तनों की खेप मंगाई है, जो युवाओं को काफी प्रभावित करेगी।
--
दीपावली व भाई-दूज पर सुंदर दिखने के लिए सैलून बुक

धनतेरस से पहले ही सैलून भी बुक कर लिए गए हैं। लोगों ने दीपावली व भाईदूज को लेकर सैलून में बुकिंग कराई है। महिलाओं के लिए फेशियल एक से तीन हजार, हेयर कट के चार से पांच सौ रुपये लिए जा रहे हैं। इसी तरह पुरुषों के हेयरकट, शेविंग की भी बुकिंग की गई है। पुरुषों के फेशियल का दाम पांच सौ रुपये चल रहा है।
---
दुकानदारों की बात
तांबे और पीतल के कलात्मक बर्तन काफी पसंद किए जा रहे हैं। घर को सजाने के लिए कलात्मक बर्तन भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। धनतेरस के लिए बर्तनों की लंबी शृंखला उपलब्ध है।
- विकुल अग्रवाल, बर्तन व्यापारी
--
सोने-चांदी के दाम बढ़े होने के बावजूद लोगों में खरीदारी को लेकर काफी उत्साह है। आभूषण के साथ ही निवेश करने के लिए लोग सोने-चांदी के सिक्के, डालर पसंद कर रहे हैं। मूर्तियां भी खरीदी जा रहीं हैं।
- सिद्धार्थ रस्तोगी, सराफा व्यापारी
--
जीएसटी के कम होने की वजह से इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों के दाम कुछ कम हुए हैं। ऐसे में लोग खरीदारी कर रहे हैं। एलईडी, एलसीडी, वॉशिंग मशीन आदि की मांग है। अनुमान है कि अच्छा कारोबार होगा।
- हरमन बजाज, इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी
--
वाहनों की बुकिंग लोगों ने पहले ही करा ली थी। धनतेरस के मौके पर शोरूम से करीब 250 वाहन डिलीवर किए जाएंगे। बुकिंग का सिलसिला लगातार जारी है। जीएसटी कम होने से लोगों में काफी उत्साह है।
- अनुज कपूर, मैनेजर, सुमित्रा एंड संस
-------
त्योहार पर सजने-संवरने के लिए लोगों ने सैलून पर बुकिंग शुरू कर दी है। महिलाएं फेशियल व बालों की कटिंग कराने के लिए अपना समय बुक करा रहीं हैं। दीपावली व भाईदूज को लेकर लोगों में ज्यादा क्रेज है।

- हया खान, संचालक ब्यूटी पॉर्लर

घंटाघर स्थित दुकान से बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

घंटाघर स्थित दुकान से बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

घंटाघर स्थित दुकान से बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

घंटाघर स्थित दुकान से बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

घंटाघर स्थित दुकान से बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

घंटाघर स्थित दुकान से बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

घंटाघर स्थित दुकान से बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

घंटाघर स्थित दुकान से बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

घंटाघर स्थित दुकान से बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

घंटाघर स्थित दुकान से बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

घंटाघर स्थित दुकान से बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

घंटाघर स्थित दुकान से बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

घंटाघर स्थित दुकान से बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

घंटाघर स्थित दुकान से बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

घंटाघर स्थित दुकान से बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

घंटाघर स्थित दुकान से बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

घंटाघर स्थित दुकान से बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

घंटाघर स्थित दुकान से बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

घंटाघर स्थित दुकान से बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

घंटाघर स्थित दुकान से बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed