फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The market is also filled with joy...demand for the statue of Shri Ram and replica of Ram temple.

Shahjahanpur News: बाजार भी राममय...श्रीराम की प्रतिमा और राममंदिर के प्रतिरूप की मांग

Wed, 10 Jan 2024 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 10 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
The market is also filled with joy...demand for the statue of Shri Ram and replica of Ram temple.
सराफा शोरूम पर सोने के श्रीराममंदिर प्रतिबिंब को पसंद करतीं महिला। संवद
शाहजहांपुर। अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इससे पहले बाजार भी राममय हो गया है। दुकानों पर श्रीराम की प्रतिमाओं और चित्र की मांग ज्यादा है। मंदिर के मॉडल भी मंगवाए गए हैं, जोकि सोने और चांदी में भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

लकड़ी, प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी प्रभु श्रीराम, राम दरबार की प्रतिमाएं और राममंदिर का मॉडल लोगों को लुभा रहा है। इनके दाम साइज के हिसाब से निर्धारित है। प्रभु श्रीराम की छोटी प्रतिमा 150 रुपये में मिल जाएगी। श्रीराम दरबार 250 रुपये से शुरू है। दीवार पर टांगने वाले फोटो फ्रेम और सीनरी भी लोगों को आकर्षित कर रही है। इनमें श्रीराम की आकृति में बनी सीनरी भी बाजार में है, जिसके पीछे लाइट जलने पर यह और भी सुंदर दिखती है। इसकी कीमत 300 से लेकर 1000 रुपये तक है। जबकि, लकड़ी से बना मंदिर का मॉडल 450 से 3500 रुपये, पत्थर से बना मॉडल 1200 से 5000 रुपये में बेचा जा रहा है। सदर बाजार में गिफ्ट विक्रेता शोभित गुप्ता ने बताया कि जब से 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन दीपोत्सव मनाने को लेकर आह्वान हुआ है, तब से लोग भगवान राम के चित्र, सीनरी और प्रतिमाओं की खूब मांग कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली से और भी माल मंगवाया है।
विज्ञापन

--------
24 कैरेट सोने से बनाया गया श्रीराम मंदिर का प्रतिरूप
-सराफा बाजार में भी श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चमक देखने को मिल रही है। लोग आभूषण खरीदने की जगह अपने घर के मंदिर में स्थापना के लिए श्रीराम लला की मूर्ति और राममंदिर का प्रतिरूप खरीदने के लिए ज्वेलरी शोरूम पहुंच रहे है। कारोबारियों ने सोने और चांदी की श्रीराम की मूर्ति और रामदरबार तैयार करवाया है। राममंदिर के प्रतिरूप भी बनवाए गए हैं। सदर बाजार के सराफा कारोबारी विनीत गुप्ता ने बताया कि सोने से बना राममंदिर का प्रतिरूप 10,500 से 25000 रुपये में उपलब्ध है जो 24 कैरेट सोने से बना हुआ है तो वहीं चांदी की मूर्तियां, सिक्के और राममंदिर के प्रतिरूप की कीमत 1000 रुपये से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पूजन सामग्री की दुकानों पर भी पीतल का राम दरबार
-राम मंदिर के प्रतिरूप की एक से दो फीट और श्रीराम की मूर्ति की सबसे ज्यादा मांग है। इसलिए पूजन सामग्री और बर्तन के कारोबारियों ने भी मुरादाबाद, गुजरात, मध्य प्रदेश से पीतल की मूर्तियां मंगवाई हैं। इनमें राम दरबार भी शामिल हैं, जिनकी ऊंचाई दस इंच से शुरू है। मूर्तियों की कीमत एक हजार रुपये से 20 हजार रुपये तक की है। मंदिरों के लिए घंटे की मांग भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed