{"_id":"67bb7a6d3e53693a630348db","slug":"the-man-who-stole-from-the-house-of-a-pharmaceutical-company-employee-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-138304-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दवा कंपनी के कर्मचारी के घर चोरी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दवा कंपनी के कर्मचारी के घर चोरी करने वाला गिरफ्तार
Mon, 24 Feb 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी। स्रोत : पुलिस
शाहजहांपुर। रामनगर कॉलोनी में विकास शुक्ला के कमरे से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से आईपैड, मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया है।
देवकी नंदन गेरा के आवास में किराये पर रहने वाले विकास दवा कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने 13 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार की रात इंस्पेक्टर अरविंद चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सैनिक कॉलोनी निवासी सलमान को इमली रोड तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी पंकज ने बताया कि मामले में एक अन्य आरोपी अमान निवासी वाडूजई पेशावरी थाना सदर बाजार को दो दिन पहले जेल भेजा गया है। उसके पास से बाइक बरामद हुई थी।
सलमान व अमान शराब पीने के साथ ही निजी शौक के लिए चोरी करते थे। चोरी के बाद अमान ने बाइक ले ली थी। सलमान ने एक आईपैड को राह चलते व्यक्ति को पांच हजार रुपये में बेचकर रुपये खर्च कर लिए थे।