{"_id":"62ead05047a2964b81194b0c","slug":"the-kothi-built-by-encroaching-on-the-peergah-pond-was-demolished-shahjahanpur-news-bly49342738","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका ने पीरगाह तालाब से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका ने पीरगाह तालाब से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
तिलहर। पीरगाह तालाब पर अतिक्रमण की जद में आने वाली एक कोठी को नगर पालिका ने जेसीबी से ढहा दिया। वहीं 55 लोगों को नोटिस भेजकर 15 दिन में पुराने नालों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
नगर के मध्य स्थित नगरपालिका के पीरगाह तालाब को अमृत सरोवर के रूप में चयनित किया गया है। इस तालाब के सुंदरीकरण के लिए 15वें वित्त राज्य आयोग से 75 लाख रुपये पालिका प्रशासन को मिले हैं। विश्व हिंदू परिषद ने तालाब पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की तो निर्माण कार्य रोक दिया गया था। तहसील प्रशासन ने तालाब में अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए अपनी रिपोर्ट पालिका प्रशासन को भेजी थी। अतिक्रमण की जद में आ रही एक कोठी का मामला अदालत में जाने पर उसे छोड़कर बाकी अतिक्रमण हटा दिया गया। न्यायालय से वादी को राहत न मिलने पर बुधवार सुबह एसडीएम राशि कृष्णा और पालिका ईओ सर्वेश कुशवाहा के साथ थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह टीम ने मौके पर पहुंचकर दो जेसीबी मशीन लगाकर कोठी को ध्वस्त कर दिया।
अतिक्रमण हटाने के दौरान उमड़ी तमाशबीनों की भीड़ को पुलिस ने हटाया। ईओ सर्वेश कुशवाहा ने बताया कि नगर में नई बस्ती क्षेत्र के ब्रह्मचारी नाले पर बनाई गई दुकानों और मकानों के 39 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा उमरपुर स्थित कुम्हारों वाली पुलिया से लालपुल तक 16 अतिक्रमणकारियों को भी नोटिस दिया गया है। इनके द्वारा 15 दिन के भीतर अतिक्रमण न हटाने पर नगर पालिका अतिक्रमण हटा देगी।
विज्ञापन
तालाब का सौंदर्यीकरण कराने के दिए निर्देश
शाहजहांपुर। अहमदपुर निवाजपुर में स्थित तालाब का अमृत सरोवर योजना के तहत जीर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा है। इसका बुधवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तालाब का सौंदर्यीकरण कराने और आकर्षण बढ़ाने के लिए आसपास पौधरोपण करवाने, स्वतंत्रता दिवस पर तालाब के किनारे होने वाले कार्यक्रमों से पूर्व ही तालाब के जीर्णोद्धार का अवशेष कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण एसके अंबेडकर, अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेदी, अवर अभियंता विक्रमाजीत सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद