फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   " The judiciary shall cooperate '

‘न्यायपालिका से मिलेगा पूरा सहयोग’

Sat, 20 Feb 2016 11:52 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 20 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
" The judiciary shall cooperate '

सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रभारी जनपद न्यायाधीश अनिल वर्मा ने कहा कि नई कार्यकारिणी को न्यायपालिका से पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

विज्ञापन

श्री वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में जजी परिसर में आयोजित नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां की बार शांतिप्रिय है। विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य श्रीईश मेहरोत्रा ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि एक जनवरी 2014 से 60 वर्ष तक की आयु की अधिवक्ता की मृत्यु होने पर उसके परिवार को पांच लाख रुपये एवं 60 से 80 वर्ष तक मृत्यु होने पर अधिवक्ता के परिवार को एक लाख रुपये दिलाये जाने की प्रावधान लागू हो गया है। इस मौके पर सांसद कृष्णाराज ने वकीलों के लिए एक हाल एवं शौचालय बनवाने की घोषणा की। इसके अलावा कार्यक्रम को शिक्षक विधायक संजय मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इससे पहले सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोघ चंद्र दीक्षित ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को संविधान के अनुसार आचरण करने की शपथ दिलाई। महासचिव राजीव कुमार गुप्ता ने नवनिर्वाचित महासचिव उमेश कुमार सिंह चौहान को शपथ दिलाई। अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने वरिष्ठ कोषाध्यक्ष अभय कुमार यादव एवं उपाध्यक्ष शिवकांत मिश्र, मो. सलीम अंसारी को शपथ दिलाई। महासचिव उमेश सिंह चौहान ने कनिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश यादव, संयुक्त मंत्री ओम सिंह, गोपाल कृष्ण दीक्षित, संजय सिंह यादव, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र के अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। पूर्व में अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने मुख्य अतिथि अनिल वर्मा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय यादव ने विशिष्ट अतिथि श्रीईश मेहरोत्रा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अंत में अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed