फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Jubilee was a ritual sacrifice

शहीद की जयंती रस्म अदायगी ही रही

Fri, 22 Jan 2016 07:58 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 22 Jan 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
 सरकारी तंत्र की उपेक्षा राजनीतिक लोगों के मुंह मोड़ लेने से अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह का जन्म दिवस चंद स्थानीय लोगों की उपस्थिति के साथ सिर्फ रस्म अदायगी तक सिमट कर रह गया। ये वही शहीद थे जिन्होनें देश की आजादी के कारण हंसते हुये फांसी पर चढ़ गये और अंतिम हिचकी लेते हुए कहा था कि ‘हे भारत माता फांसी के बाद भी तेरे ऋण से मुक्त नहीं हो पाऊंगा’।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस शहीद के कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी तिलहर विजय शंकर दुबे, पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य बाबू सिंह, समाजसेवी इंजीनियर रोहित सिंह, बसपा नेता राजीव कश्यप, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद सिंह यादव, थानाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद, ग्राम प्रधान सरिता सिंह चौहान, ग्राम विकास अधिकारी ,अवनीश चंद्र शर्मा  ही इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। सांसद कृष्णाराज, क्षेत्रीय विधायक राजेश यादव आदि नेताओं के इसमें शामिल न होने लोगों को काफी अखरा। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि रोशन सिंह की वीरता और शहादत को भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

बसपाइयों ने अमर शहीदों की दी श्रद्धांजलि
शाहजहांपुर। बहुजन समाज पार्टी ने अमर शहीद रोशन सिंह की जयंती पर अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, मंडल को-आर्डिनेटर राम लड़ैते कनौजिया, जगदीश प्रसाद बौद्ध, तकवीम खां, अरविंद टाइगर, जितेंद्र वर्मा, सचिन सिंह, हरविंदर सिंह, मुकेश वर्मा, अनूप वाल्मीकि, विकास चंद्रा आदि ने अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खां की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed