{"_id":"62a103fe9c18417cf20d14c9","slug":"the-humidity-from-the-clouds-again-intensified-the-heat-shahjahanpur-news-bly487636390","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों से हुई उमस ने फिर तीखे कर दिए गर्मी के तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों से हुई उमस ने फिर तीखे कर दिए गर्मी के तेवर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मंगलवार रात से बादल छाए होने के कारण उमस बढ़ी तो बुधवार को सूर्योदय के बाद धूप निकलने के साथ गर्मी ने फिर से तेवर तीखे कर लिए। रात में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 27.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिन में 11 बजे से सूरज का ताप बढ़ा तो दोपहर तक अधिकतम तापमान भी 0.6 डिग्री बढ़कर 41.6 डिग्री सेल्सियस हो गया।
गत शनिवार को सुबह से धूप निकलने और गर्म पछुआ हवा चलने से आर्द्रता में आई भारी कमी के कारण दिन में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम बिंदु पर पहुंच गया था। बाद में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदली और ठंडी पुरवाई चलनी शुरू हुई तो वातावरण में नमी का समावेश होने के साथ दिन के तापमान में दो डिग्री से अधिक गिरावट आ गई, लेकिन रात में उमस से न्यूनतम तापमान में वृद्धि जारी रही। तब से रात में तापमान चार डिग्री बढ़ चुका है और इसीलिए दिन में भी गरमाहट बढ़ रही है।
शाम चार बजे के बाद धूप की तेजी में थोड़ी कमी आने पर लोग बाजारों में खरीदारी करने निकले।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि वायुदाब में कमी को देखते बृहस्पतिवार को सुबह से बादल छाए रहेंगे। इस कारण धूप हल्की पड़ने पर गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी होने की दशा में उमस बढ़ जाएगी।