फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The home guard who went for medical checkup left the accused and slept in front of the cooler

Shahjahanpur News: मेडिकल कराने गया हाेमगार्ड आरोपियों को छोड़कर कूलर के आगे सो गया

Sun, 01 Jun 2025 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The home guard who went for medical checkup left the accused and slept in front of the cooler
पुवायां सीएचसी में सो रहा होमगार्ड। संवाद
पुवायां। शांतिभंग की आशंका में आरोपियों का चालान करने से पूर्व सीएचसी पर मेडिकल के लिए भेजा गया तो ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड लू वार्ड में कूलर लगाकर सो गया। मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

होमगार्ड संतकुमार को शनिवार को पुवायां थाने से शांतिभंग के आरोपियों का मेडिकल कराने सीएचसी भेजा गया था। संतकुमार ने लापरवाही बरतते हुए आरोपियों को सीएचसी पर बिठा दिया और लू वार्ड में कूलर चलाकर सो गया। संतकुमार का साथी होमगार्ड वहीं डॉक्टर की कुर्सी पर बैठ गया।
विज्ञापन

ड्यूटी में तैनात होमगार्ड के सोने पर किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो में होमगार्ड वीडियो बनने पर किसी के आवाज देने पर हड़बड़ा कर उठता दिख रहा है। मामले की जानकारी होने पर होमगार्ड के प्लाटून कमांडर राजकुमार ने सीएचसी पहुंचकर संतकुमार की ड्यूटी चेक की लेकिन वह ड्यूटी से गायब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्लाटून कमांडर ने थाने में दर्ज कराई गैरहाजिरी में बताया कि उन्होंने शनिवार को होमगार्ड जवानों की ड्यूटी चेक की तो मुलजिम ड्यूटी में लगे होमगार्ड संतकुमार सीएचसी पुवायां पर अनुपस्थित मिले। उनको कॉल की गई लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका। संतकुमार का कहना है कि वह आरोपियों को पास बिठाकर लेट गया था, लेकिन सो नहीं रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed