{"_id":"652ae6f2acea8611b1043851","slug":"the-headmaster-in-charge-admitted-his-crime-said-i-made-a-mistake-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-6445-2023-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: स्कूल में छात्राओं से छेड़खानी करने वाला शिक्षक आसिफ जमाल बोला- गलती हो गई, पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: स्कूल में छात्राओं से छेड़खानी करने वाला शिक्षक आसिफ जमाल बोला- गलती हो गई, पुलिस ने भेजा जेल
Sun, 15 Oct 2023 05:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Updated Sun, 15 Oct 2023 05:59 PM IST
सार
प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने प्रभारी प्रधानाध्यापक आसिफ जमाल पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने छेड़खानी की बात कबूल की है।
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल में छात्राओं से छेड़खानी के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक आसिफ जमाल को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में उसने गलती स्वीकार कर ली। कहा कि मुझसे गलती हो गई। आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने प्रभारी प्रधानाध्यापक आसिफ जमाल पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। मामले में बीएसए रणवीर सिंह ने जांच कर निलंबित कर दिया था। इस बीच पीड़ित परिवार ने थाने पर जाकर तहरीर दी तो पुलिस ने भी आरोपी पर कानूनी शिकंजा कस दिया।
विज्ञापन
इधर बीएसए ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी में बीईओ निगोही रमेश पंकज, बीईओ जलालाबाद सुनील कुमार और बीईओ नगर सपना रावत शामिल हैं। उनसे 15 दिन के अंदर जांच कर आरोप पत्र देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सहायक अध्यापक के तौर पर मिली थी तैनाती
मऊ जिले के थाना कोतवाली के ग्राम अलहदादपुरा निवासी आसिफ जमाल यहां थाना सदर बाजार के जलालनगर में रहता है। उसे 2016 में जिले में तैनाती मिली थी तब उसे पहली नियुक्ति सहायक अध्यापक के तौर पर भावलखेड़ा के विद्यालय में मिली थी। उसके बाद उसे प्रभारी प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी दे दी गई। 35 वर्षीय आसिफ अभी अविवाहित है।
98 में मात्र 22 विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे
शनिवार को पंजीकृत 98 में मात्र 22 विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। यहां पर 57 छात्र व 41 लड़कियां पंजीकृत हैं। बीईओ विनय मिश्रा ने स्कूल में पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही अभिभावकों से भी संवाद कायम किया।