फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The havoc of sultry summer started with the sunrise

सूर्योदय के साथ शुरू हुआ उमस भरी गर्मी का कहर

Fri, 15 Apr 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The havoc of sultry summer started with the sunrise
शाहजहांपुर। वायुदाब में कमी के कारण बादल छाने और पछुआ हवा की गति मंद पड़ जाने के कारण बुधवार रात से ही उमस का प्रकोप महसूस होने लगा। इस कारण रात में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 26.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। बृहस्पतिवार को सुबह कुछ समय के लिए मौसम ठंडा रहा, लेकिन सूर्योदय के साथ गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाने लगी । दोपहर तक इतनी तपिश हो गई कि धूप से झुलसन प्रतीत होने लगी। इस कारण अधिकतम तापमान भी 0.2 डिग्री बढ़कर 40.2 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

रात में उमस ज्यादा होने के कारण लोगों को बिस्तरों पर जाने के बाद देर तक नींद नहीं आने करवटें बदलनी पड़ीं। दिन में गर्मी से बचने के लिए ज्यादातर लोग घरों में बने रहे। इसलिए दिन में 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे के बाद तक बाजारों में भीड़ भी बहुत कम रही। सूर्यास्त के बाद दिन छिपने तक पछुआ हवा गर्मी का अहसास कराती रही। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि अब रात में दो दिन से बढ़ रहे तापमान को देखते दिन में भी गर्मी लगातार बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed