{"_id":"693ef1d5107423eef507379e","slug":"the-harsh-winter-weather-and-fog-have-led-to-an-increase-in-cases-of-fever-colds-and-coughs-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-160333-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सर्दी के साथ कोहरे का कोप... बुखार और जुकाम के साथ खांसी के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सर्दी के साथ कोहरे का कोप... बुखार और जुकाम के साथ खांसी के बढ़े मरीज
विज्ञापन
तिलहर क्षेत्र की कुंवरगंज पीएचसी पर मरीज की जांच कर दवा लिखते डॉ.अनुराग गुप्ता। संवाद
- फोटो : संवाद
तिलहर। मौसम में बदलाव का लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पिछले दो सप्ताह से देखा जा रहा है। अब सर्दी के साथ कोहरे का कोप बढ़ने से वायरल बुखार के अलावा सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीज बढ़ने लगे हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आए 187 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। निष्कर्ष निकला कि कोहरे से हवा में नमी बढ़ने के कारण सर्दी और खांसी से लोग ज्यादा परेशान हैं। इसी वजह से बुजुर्गों को सांस लेने में समस्या के साथ उनमें दमा के लक्षण उभर रहे हैं। सांस लेने में दिक्कत के मरीज बढ़े हैं।
राजनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. अभिषेक जौहरी ने बताया कि कोहरे से सर्दी के साथ वातावरण में नमी बढ़ने से गत सप्ताह की तुलना में सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या लेकर आने वाले मरीजों की संख्या लगभग दोगुना हो गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को 56 मरीजों की जांच की गई। उनमें से 13 मरीजों के खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए। उन्होंने मरीजों और साथ आए तीमारदारों को मौसम में तेजी से हुए बदलाव को देखते हुए गर्म कपड़े पहनने और खान-पान से लेकर आसपास के परिवेश को स्वच्छ बनाए रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
रमापुर पीएचसी में डॉक्टर का पद रिक्त होने के कारण फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने मेले में पहुंचे 52 मरीजों की जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं दीं। इनमें से आठ ऐसे मरीजों के खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए, जिन्होंने खांसी के साथ सांस लेने की समस्या थी। उन्होंने बताया कि अधिकतर मरीज वायरल फीवर, बदन दर्द, खांसी और कमजोरी से परेशान थे। कुंवरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अनुराग गुप्ता ने 50 मरीजों का उपचार किया और उनमें से 17 मरीजों के खून की जांच कराई गई। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव से जुकाम, बुखार और खांसी के साथ पेट संबंधी बीमारियां भी बढ़ रही हैं।
खुदागंज। हसनापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉ. फहीम खां ने 29 मरीजों का परीक्षण किया। जांच में बुखार के 11, दाद- खुजली आदि चर्म रोग के नौ, खांसी और दमा के चार, जोड़ो में दर्द के चार और एक अन्य मरीज को आवश्यक दवाएं दी गईं। व्यवस्था में वार्ड बाय विशन दयाल, लेब टेक्नीशियन योगेंद्र पाल, फार्मासिस्ट कन्हैया लाल, शाहीन आदि का सहयोग रहा।