फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "The goal of the one-shot-one enemy army '

‘फौज का लक्ष्य एक गोली-एक दुश्मन’

Tue, 16 Jun 2015 11:30 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 16 Jun 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
"The goal of the one-shot-one enemy army '
 एनसीसी के संयुक्त प्रशिक्षण कैंप में मंगलवार को योगाभ्यास के बाद कैडेट्स को रायफल के पुर्जों की जानकारी दी गई, इसके बाद सभी ने रेंज पर फायरिंग का अभ्यास किया।
विज्ञापन

फायरिंग रेंज पर कैडेट्स को नियम-कानून समझाते हुए कैंप कमांडेंट कर्नल अनिल शर्मा ने कहा कि फौज में अनुशासन का बहुत महत्व है। अनुशासित सिपाही ही युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ा सकता है। फौज में फायरिंग का उद्देश्य एक गोली-एक दुश्मन होता है। इस लक्ष्य को तभी हासिल किया जा सकता है, जब हथियार चलाने का अभ्यास हासिल हो, पकड़ मजबूत और अचूक निशाना हो। इसलिए फायरिंग में कभी शिथिलता नहीं बरतनी चाहिए। इसी कड़ी में कर्नल शर्मा ने कहा कि ड्रिलिंग फौज का सबसे महत्वपूर्ण प्रशिक्षण है। अनुशासित कैडेट ही ड्रिल प्रशिक्षण में महारत हासिल कर सकता है। इसके बाद सूबेदार सुमेर सिंह की देखरेख में कैडेट्स ने फायरिंग का कड़ा अभ्यास किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व कंपनी हवलदार मेजर (सीएचएम) सतीश चंद्र ने कैडेट्स को रायफल की पकड़ और पुर्जों की जानकारी दी। सुबह के सत्र में प्रशिक्षक डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, राम निवास अग्निहोत्री, सुभाष रस्तोगी, अर्चना पांडेय आदि ने एनसीसी कैडेट्स और अधिकारियों को योगाभ्यास कराया। प्रशिक्षण में मेजर एनयू खान, कैप्टन राम कुमार, लेफ्टिनेंट डॉ. मधुकर श्याम शुक्ल, सूबेदार मेजर भरत सिंह, सूबेदार दर्शन सिंह, बलदेव सिंह, जेपी सिंह, शैलेंद्र सिंह चौहान, एसपी सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed