{"_id":"68d189d88a4e7e40560a16a6","slug":"the-girl-who-came-to-get-married-in-court-created-a-ruckus-near-the-sp-office-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-153403-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: कोर्ट मैरिज करने के लिए पहुंची थी युवती, परिजनों ने रोका तो एसपी कार्यालय के पास किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: कोर्ट मैरिज करने के लिए पहुंची थी युवती, परिजनों ने रोका तो एसपी कार्यालय के पास किया हंगामा
Mon, 22 Sep 2025 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepic
शाहजहांपुर में कोर्ट मैरिज करने पहुंची युवती ने परिजनों के रोकने पर सोमवार को एसपी कार्यालय के पास जमकर हंगामा किया। परिवार के लोगों ने युवती को काफी समझाया, लेकिन वह प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही। हंगामा होने पर जाम की स्थिति बनी तो पुलिस पहुंच गई। इसके बाद समझा बुझाकर युवती को एसपी कार्यालय के अंदर ले जाया गया। आरसी मिशन थाना पुलिस युवती को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
18 सितंबर को आरसी मिशन थाने में युवती के पिता ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सिंधौली व सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के रहने वाले दो लोगों को नामजद भी कराया था। उनका आरोप था कि 17 सितंबर को उनकी बेटी पड़ोसी के घर गई थी। इस दौरान ही बेटी का अपहरण कर लिया गया।
विज्ञापन
प्रेमी से शादी करने पर अड़ी युवती
इस मामले में सोमवार को युवती अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने के लिए कचहरी पहुंची। युवती अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज के दस्तावेज तैयार करा रही थी। इसी दौरान उसके परिजन पहुंच गए। एसपी कार्यालय के पास परिजनों ने युवती को रोककर उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने एक न सुनी। प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
इस बीच एक रिश्तेदार ने युवती को गोद में उठाया और ई-रिक्शा पर बैठाकर घर चलने के लिए कहा। इस पर युवती चीखने-चिल्लाने लगी और हंगामा शुरू कर दिया। एसपी कार्यालय से भी सिपाही बाहर आ गए। थाना सदर बाजार प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। आरसी मिशन थाने के एसएसआई कैलाश चंद्र ने बताया कि युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।