{"_id":"683f44c6670dab8d3a0e1d84","slug":"the-girl-died-by-hanging-from-a-noose-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-145262-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फंदे से लटकने से हुई थी युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फंदे से लटकने से हुई थी युवती की मौत
विज्ञापन
पुवायां। गांव मुड़िया वैश्य के राहुल की पत्नी मीनाक्षी की मौत हैंगिंग के कारण हुई है। मायके वालों की ओर से देर रात तक तहरीर दी जा सकती है।
राहुल की शादी आठ वर्ष पूर्व लखीमपुर के थाना पसगवां के गांव गौहनिया आलम निवासी ओमप्रकाश की पुत्री 25 वर्षीय मीनाक्षी देवी उर्फ कमला के साथ हुई थी। सोमवार दोपहर बाद मीनाक्षी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
राहुल ने टीबी की बीमारी से परेशान होने के कारण पत्नी के आत्महत्या कर लेने की बात पुलिस को बताई थी। मीनाक्षी के पिता ओमप्रकाश ने दहेज में सोने की लर न मिलने पर पुत्री का उत्पीड़न किए जाने और हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया था।
पोस्टमॉर्टम के बाद मीनाक्षी का शव ससुराल वालों को सौंप दिया गया। मंगलवार देर शाम मीनाक्षी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में मीनाक्षी की मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। मायके पक्ष के लोगों की कॉल आई है कि वह तहरीर देने आ रहे हैं। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।