फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The four acres of wheat burned Smakia

स्मैकिया ने जला दिया चार एकड़ गेहूं

Tue, 12 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 12 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
The four acres of wheat burned Smakia
दिया चार एकड़ गेहूं
स्मैक पीने के दौरान उड़ी चिंगारी गेहूं की फसल में जा गिरी और तेज हवा में आग की लपटों में बदल गई। इससे कुछ ही देर में करीब चार एकड़ गेहूं की फसल जल गई। गनीमत यह रही कि आग लगने के समय तमाम ग्रामीण अपने खेतों पर मौजूद थे। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास के अन्य खेत में खड़े गेहूं जलने से बच गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने स्मैक पीने वाले व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार दोपहर गांव कलक्टरगंज का एक युवक बरेली रोड के किनारे खेतों में छिपकर स्मैक पी रहा था। इसी दौरान उड़ी छोटी सी चिंगारी गेहूं खड़े खेत में जा गिरी। इससे लगी आग में करीब 22 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लपटें निकलती देखकर जमा हुए ग्रामीणों ने बमुश्किल आग बुझाई। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब आग बुझ चुकी थी।  गेहूं की फसल जलने वालों में जलालाबाद कस्बा निवासी सुरेश मिश्रा, बड़े लल्ला तथा हरीशंकर समेत छह लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed