{"_id":"570bb7b54f1c1bb13b4a6ad2","slug":"the-fire-burned-224-acres-of-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 224 बीघा गेहूं जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 224 बीघा गेहूं जलकर राख
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार दोपहर भूसी बना रही मशीन से आग लग जाने से 17 किसानों का 224 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। कई गांवों के किसानों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। फसल जल जाने पर किसानों ने तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। सोमवार को गांव केसरपुर के पास एक व्यक्ति रीपर से भूसा बनवा रहा था। अचानक रीपर से निकली चिंगारी से नरई में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने थेाड़ी ही देर में रौद्र रूप धारण कर लिया। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। आग ने गांव नवदिया नवाजपुर के लोगों के गेहूं के खेतों को चपेट में ले लिया। आग बुझाने के सारे प्रयास विफल हो गए तो फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। इस दौरान आसपास के तमाम फार्मर पावर स्प्रे मशीन और ट्रैक्टर आदि लेकर मौके पर पहुंचे। खड़ी फसल की जुताई करने के साथ ही पानी का छिड़काव करने के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। तब तक 224 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। आग से गांव नवदिया नवाजपुर के लियाकत के 12, इलियास के पांच, हयात के पांच, आबिद के 30, खालिद के 30, ताहिर के 12, तारिक के 30, परसादी के छह, लक्ष्मन के छह, बख्खे के छह, गोवर्धन के छह, ग्यासू के 11, हसीबू के 20, रफीक के पांच, मसीबू के नौ और महबूब के 11 बीघा गेहूं की फसल जल गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने तक लोग आग बुझा चुके थे।
विज्ञापन