फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Finance Minister laid the foundation stone for the construction of seven connecting roads.

Shahjahanpur News: वित्त मंत्री ने सात संपर्क मार्गों के निर्माण का किया शिलान्यास

Fri, 04 Sep 2026 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The Finance Minister laid the foundation stone for the construction of seven connecting roads.
शहबाजनगर में शिलान्यास कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते वित्तमंत्री सुरेश खन्ना। स्रोत: प्रश
शाहजहांपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शुक्रवार को सात संपर्क मार्गों के नवनिर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इन मार्गों के निर्माण पर कुल नौ करोड़ 34 लाख 27 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। करीब 8.145 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

निगोही मार्ग से शाहबाजनगर निवाड़ी मार्ग स्थित गन्ना सेंटर तक 2.8 किमी मार्ग दो करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। हनुमानमूर्ति शाहबाजनगर मार्ग से बेहटा रोड होते हुए बड़े मोहल्ले तक 0.770 किमी मार्ग पर एक करोड़ 70 लाख रुपये खर्च होंगे। राईखुर्द से रज्जबनगर शाहबाजनगर फाटक तक 0.515 किमी मार्ग का निर्माण 87.66 लाख रुपये से होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा पांच अन्य संपर्क मार्गों का भी निर्माण कराया जाएगा। मंत्री ने अधिकारियों को कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं का भी प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सफाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र वाल्मीकि, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय यादव आदि मौजूद रहे। संचालन इंदु अजनबी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed