फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The final day of the second leg fiercely nomination

द्वितीय चरण के अंतिम दिन जमकर नामांकन

Sat, 03 Oct 2015 10:53 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 03 Oct 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
The final day of the second leg fiercely nomination
जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के द्वितीय चरण के मतदान के लिए अंतिम दिन भारी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए लगभग सभी प्रत्याशी भारी लाव-लश्कर के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। हालांकि भीड़ को कलक्ट्रेट पहुंचने की इजाजत नहीं थी और उसे रोकने के लिए कलक्ट्रेट गेट पर ही बैरीकेटिंग करके पुलिस तैनात कर दी गई थी। सो अपने प्रत्याशी के समर्थन में गेट पर ही लोग जबरदस्त नारेबाजी कर उत्साहित हो रहे थे। नामांकन व्यवस्था के अंतर्गत प्रत्याशी के साथ तीन-चार लोग ही अंदर जा सकते थे, बावजूद इसके सुरक्षा के कारणों से पुलिस के साथ फोटोग्राफी भी प्रशासन द्वारा कराई जा रही थी। वीडियो कैमरा के माध्यम से भी हर आने-जाने की फिल्म बनाई जा रही थी। द्वितीय चरण के अंतिम दिन जिला पंचायत सदस्य के रूप में कुल 147 पर्चे दाखिल किए गए, जबकि ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में रिकार्ड 943 नामांकन कराए गए।
विज्ञापन

द्वितीय चरण के अंतिम दिन नामांकन की शुरुआत कांग्रेस के युवा नेता रोहित सिंह ने अपनी माता प्रीती देवी का कांट तृतीय से नामांकन कराकर की। इसके बाद ददरौल प्रथम से बृजेश सक्सेना, ददरौल तृतीय से पूर्व राज्यमंत्री अवधेश वर्मा के अनुज मुकेश कुमार वर्मा, ददरौल प्रथम से भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव और उनके बेटे अजय प्रताप सिंह ने भावलखेड़ा वार्ड 44 से, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बहादुर लाल आजाद की पत्नी उर्मिला देवी ने भावलखेड़ा चतुर्थ से, नीरज मिश्रा ने कांट द्वितीय से, राकेश मिश्रा ने कांट द्वितीय से, शबाब अहमद उर्फ शिब्बू ने कांट द्वितीय से नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

भाजपा समर्थित प्रत्याशी वीरेंद्र यादव के साथ उनके बेटे अजय प्रताप सिंह के साथ भाजपा विधानमंडल के नेता सुरेश खन्ना, जेपीएस राठौर, अंशुल सिंह चौहान, पंकेश मिश्रा, अवधेश दीक्षित, डॉ. राम लड़ैते कुशवाहा, आनंद मिश्रा, सुनील सैनी आदि पूर्व राज्यमंत्री अवधेश वर्मा के बेटे मुकेश कुमार वर्मा के साथ सुशीला देवी, सोनम कुशवाहा, संतोष दीक्षित, संतरा वर्मा, मनोज कुमार पाल ने भी नामांकन कराया। उनके
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ सांसद कृष्णा राज, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यभान सिंह भदौरिया, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, बाबूराम गुप्ता, सतेंद्र शुक्ला, अनुज गुप्ता, सर्वेश वर्मा, राजेश गुप्ता आदि रहे।

इसी तरह बसपा समर्थित प्रत्याशी उर्मिला देवी के साथ उनके पति पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बहादुर लाल आजाद और पार्टी जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह और शबाब अहमद उर्फ शिब्बू के साथ जोन कोआर्डिनेटर दिनेश कुमार, अरविंद सिंह, राकेश मिश्रा के साथ डॉ. गोपाल कृष्ण वर्मा, सियाराम वर्मा, संजीव सक्सेना, सुभाष कश्यप, उमाकांत श्रीवास्तव, कमलेश वर्मा, रोहित सिंह के साथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, मनोज त्रिपाठी, शशिमोहन अग्निहोत्री, राजीव सिंह, मो. कैफ, भूपेंद्र सिंह, जगदीश कश्यप आदि रहे। सपा समर्थित प्रत्याशी नीरज मिश्रा के साथ अमित यादव उर्फ रिंकू, मोती मिश्रा, जग्गू मिश्रा, राजवीर कश्यप, जितेंद्र यादव, गौरव प्रसाद, जाहिद अली आदि रहे।


अंतिम दिन किस ब्लाक से कितने हुए नामांकन
जलालाबाद वार्ड 33 से----------26
मदनापुर वार्ड 36 से------------12
मदनापुर वार्ड 37 से------------15
कांट वार्ड 38 से--------------08
कांट वार्ड 33 से--------------11
कांट वार्ड 40 से--------------13
ददरौल वार्ड 41 से-------------11
ददरौल वार्ड 42 से-------------11
ददरौल वार्ड 43 से-------------07
भावलखेड़ा वार्ड 44 से----------09
भावलखेड़ा वार्ड 45 से----------06
भावलखेड़ा वार्ड 46 से----------08
भावलखेड़ा वार्ड 47 से ----------03
भावलखेड़ा वार्ड 48 से----------07
----------------------------
क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन की स्थिति
मदनापुर--------------237
ददरौल---------------176
कांट-----------------224
भावलखेड़ा-------------306
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed