फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The family left the village due to fear of bullies

Shahjahanpur News: दबंगों के डर से परिवार ने गांव छोड़़ा

Sat, 09 Mar 2024 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 09 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
The family left the village due to fear of bullies
निगोही। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कुछ दबंग उनके परिवार को गांव में रहने नहीं दे रहे हैं। डर की वजह से परिवार के साथ गांव छोड़कर वह कस्बे में रह रहीं हैं।
विज्ञापन

ग्राम पिपरिया चौहान निवासी शारदा देवी पत्नी इतवारी लाल ने बताया कि दिसंबर माह में उसके परिवार का विवाद गांव के ही कुछ लोगों से हो गया था। उन लोगों ने उसके परिवार के साथ मारपीट भी की थी। उस समय पुलिस ने आकर विवाद सुलझा दिया था, लेकिन शारदा देवी का परिवार डर की वजह से कसबा में रहने लगा। 23 फरवरी को वो अपना सामान लेने गांव गईं थी। आरोपियों ने रास्ते में घेराबंदी कर ली। जान बचाकर वह गन्ने के खेत में छुप गई और किसी तरह से कस्बा पहुंची। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। दोनों पक्षों में खेत को लेकर विवाद हुआ था, उनको पाबंद किया गया है। गांव में न रहने देने जैसी कोई घटना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed