{"_id":"6733b82297447dbe1e027f99","slug":"the-eunuch-was-shot-at-the-gate-of-the-marriage-lawn-while-returning-after-asking-for-a-gift-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-131104-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नेग मांगकर लौटते समय मैरिज लॉन के गेट पर किन्नर को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नेग मांगकर लौटते समय मैरिज लॉन के गेट पर किन्नर को गोली मारी
विज्ञापन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। विवाह में नेग मांगने आई बदायूं जिले के अलापुर की सोनम किन्नर को सोमवार को तड़के मिर्जापुर में स्टेट हाईवे पर स्थित मैरिज लॉन के गेट पर गोली मार दी। गोलीकांड को किन्नरों के दो गुटों के मध्य विवाद से जोड़कर देखा जा रहा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कस्बे में स्टेट हाईवे पर मैरिज लाॅन में सोमवार रात मुन्ना की बेटी की बरात आई थी। सुबह करीब साढ़े तीन बजे सोनम किन्नर अपने साथियों के साथ नेग मांगने आई। लॉन के अंदर से नेग मांगकर गेट पर आते ही किसी ने उसके ऊपर गोली चला दी। गोली लगते ही सोनम जमीन पर गिर गई।
उसकी किन्नर साथी खुशी, पलक,काव्या व सीमा ने संभाला और उठाकर गाड़ी से मिर्जापुर थाने लेकर आए। इसके बाद जरियनपुर सीएचसी लेकर गए। हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मामले में सोनम ने किन्नर चांदनी, मुस्कान व राघवेंद्र के खिलाफ तहरीर है। इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
किन्नरों के दो गुटों में चल रहा संघर्ष
कस्बे में पिछले काफी समय से दो गुटों में विवाद चल रहा है। पहले भी संघर्ष हो चुका है। मारपीट के बाद परौर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। मिर्जापुर थाने में भी एक माह पहले किन्नरों के एक पक्ष ने दूसरे गुट से जान माल का खतरा बताते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था।