फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The elderly man injured in the accident died during treatment.

Shahjahanpur News: हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत

Tue, 09 Dec 2025 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The elderly man injured in the accident died during treatment.
निगोही। लिपुलेख-भिंड हाईवे पर सोमवार को दोपहर संडा खास गांव के पास कार की ई-रिक्शा में टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुए मोहरतला गांव के 65 वर्षीय जागनलाल की राजकीय मेडिकल काॅलेज में मंगलवार को सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जागन लाल के पुत्र सत्यदेव ने बताया कि उनकी पत्नी कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके पिता पत्नी के तीमारदारों के लिए खाना लेकर गांव से ई-रिक्शे पर बैठकर अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर ई-रिक्शा से सामने से आ रही कार टकरा गई। इससे ई-रिक्शा हाईवे पर पलट गया और उस पर सवार लोगों के साथ पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सुबह उनके निधन की सूचना पाकर पत्नी गंगा देवी समेत आठ पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे के बाद कार को राहगीरों ने रोक लिया। कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है जबकि उसका चालक भाग गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत



शाहजहांपुर। तिलहर क्षेत्र के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हरदोई जिले के थाना शाहबाद क्षेत्र के मोहल्ला गिगियानी निवासी 60 वर्षीय रामदीन की मौत हो गई। उनके चचेरे भाई रामपाल ने बताया कि चार दिसंबर की शाम रामदीन पैदल ही बाजार से सामान की खरीदारी के लिए जा रहे थे। इस दौरान गांव के पास बाइक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी से उनका उपचार चल रहा था। सोमवार रात भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed