फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The doctor treating eyesight jholachap

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से आंखों की रोशनी गई

Wed, 17 Feb 2016 06:35 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 17 Feb 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन

 थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना में रहने वाले बुग्गी चालक संजय ने आंखों में तकलीफ होने पर झोलाछाप डॉक्टर से दवाई लेकर आंखों में डाल ली, जिससे उसकी आंखों की रोशनी चली गई। बुधवार को आम आदमी संस्था ने सीएमओ का घेराव करके आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

मोहल्ला गदियाना निवासी संजय एक गैस एजेंसी के सिलेंडर अपनी बुग्गी से घर-घर पहुंचाता है। संजय के आंखों के परदे कमी थी। जिसकी दवाई दिल्ली से चल रही थी। आठ फरवरी को वह अपनी ससुराल जमुका में था। आंखों की दवा खत्म होने पर वह जमुका दोराहा पर क्लीनिक और मेडिकल स्टोर चालने वाले झोलाछाप डॉक्टर के पास अपनी दवाई की शीशी लेकर पहुंचा। डॉक्टर ने कहा कि यह दवाई तो नहीं है। उसने संजय से तकलीफ पूछी और कहा कि एक महीना तक उससे इलाज कराओ तो आंखे ठीक हो जाएंगी। संजय के हामी भरने पर डॉक्टर ने दो दिन की दवाई दे दी। शाम को सोते समय जब उसने डॉक्टर की दी हुई दवाई डाली तो आंखों में जलन होने लगी। सुबह वह उस डॉक्टर के पास गया और जलन के बारे में बताया इस पर उसने बगैर रुपये लिए दूसरी दवाई दे दी। दूसरी दवाई डालने पर भी आंखों में जलन मचने लगी। दवाई डालने के दो-तीन दिन बाद संजय की आंखों की रोशनी जाने लगी। इसके बाद संजय ने जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने बताया कि झोलाछाप डाक्टर की दवाई ने उसकी आंखें खराब कर दी है। उसकी आंखों की दवाई पर्दे का प्रेशर कम करने के लिए चल रही थी, लेकिन झोलाछाप डाक्टर ने प्रेशर बढ़ने की दवा दे दी। जिससे उसकी आंखें खराब हो गईं हैं। पीड़ित की शिकायत पर सीएमओ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

00000000
वर्जन -
पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच कराई जा रही है। जिला अस्पताल के डाक्टर से उसका चेकअप कराया जा रहा है। दोषी पाए जाने पर झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed