{"_id":"6890fd2b5917afc01609eb57","slug":"the-doctor-filed-a-report-against-three-people-including-her-husband-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-149717-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चिकित्सक ने पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चिकित्सक ने पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी डेंटिस्ट डॉ. कीर्ति ने पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
डाॅक्टर ने बताया कि आलोक से उसने 10 सितंबर 2022 में कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद पति आलोक, सास और ननद मायके से रुपये लाने का दबाव बनाने लगी। आए दिन मारपीट करने लगे। धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो समाज में रहने के काबिल नहीं छोड़ेंगे। समाज मे प्रतिष्ठा धूमिल न हो, इस वजह से उत्पीड़न सहतीं रहीं।
वहीं, इस मामले में आरोपित सास प्रेम बालिका ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच मौजमपुर चौकी इंचार्ज एसआई प्रमोद कुमार को सौंपी गई है। आरोपी आलोक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। संवाद