फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The DM was administered the oath of village heads hygiene

ग्राम प्रधानों को डीएम ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

Tue, 26 Jan 2016 12:15 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 26 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

 राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के तहत जिले में संपूर्ण स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन की ओर से सोमवार को खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर डीएम शुभ्रा सक्सेना ने ग्राम प्रधानों को हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करके स्वच्छता को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई। प्रभारी सीडीओ पीपी त्रिपाठी व  डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों को आसपास का परिवेश स्वच्छ रखने और शौचालयों का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने का पाठ पढ़ाने के साथ स्वच्छता का महत्व बताया।

विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्वच्छता विकास का मूल मंत्र है और ग्राम प्रधान विकास कार्य कराने में सक्षम हैं। इसलिए गांव के विकास के लिए स्वच्छता को पहली जरूरत मानते हुए शौचालयों के निर्माण पर सारा ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि गंदगी रहने पर बच्चे-बूढ़े, महिलाएं आदि बीमार पड़कर कुपोषित होंगे। इसलिए सभी ग्राम प्रधान यह संकल्प करें कि शत प्रतिशत शौचालय बनवाकर उनका प्रयोग कराएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने 27 जनवरी से तीन फरवरी तक मनाए जाने वाले मातृत्व सप्ताह की जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण करके उनकी प्रसव पूर्व सभी जांचें कराई जाएंगी। साथ ही सोनपरी नाम से हेल्पलाइन चलाई जाएगी। इस हेल्पलाइन पर गर्भवती महिला का नाम-पता बताने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम घर जाकर महिला की पूरी जांच कर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी। उन्होंने प्रधानों से गांव स्तर पर इस कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में प्रभारी सीडीओ त्रिपाठी ने ग्राम प्रधानों से विकास कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने का अनुरोध किया। डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि अधूरे शौचालयों का निर्माण प्राथमिकता से कराकर ग्राम प्रधान उनका इस्तेमाल करने के लिए ग्रामीणों को पे्ररित करें। कार्यशाला में कृषि, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण आदि विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं का विवरण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed