{"_id":"6942ed931a19638012087a34","slug":"the-discovery-of-blood-stained-clothes-sparked-rumors-of-a-womans-murder-causing-concern-among-the-police-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-160649-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खून सने कपड़े मिलने से महिला की हत्या की फैली अफवाह, परेशान रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खून सने कपड़े मिलने से महिला की हत्या की फैली अफवाह, परेशान रही पुलिस
विज्ञापन
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव मछरिआई के पास बुधवार को गाड़ी में महिला की हत्या किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस जांच करने पहुंच गई। तीन-चार घंटे तक पुलिस परेशान रही। बाद मे मामला गर्भपात कराने के दौरान महिला को ब्लीडिंग होने का निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
बुधवार दोपहर क्षेत्र के गांव पल्हरई और मछरिआई के बीच सुनसान रहने वाले मार्ग के किनारे खून से सने कई कपड़े व अलग-अलग स्थानों पर लेडीज चप्पल पड़ी नजर आईं। राहगीरों को आशंका हुई कि किसी महिला की हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया गया है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम को कुछ दूर एक लॉक गाड़ी खड़ी मिली। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने खेतों में तलाश शुरू की। जानकारी मिलने पर पुलिस पल्हरई गांव पहुंची। यहां पर पता चला कि गांव की एक महिला ने गर्भपात के लिए दवा ली थी। पूर्वाह्न 11 बजे अचानक उसे ज्यादा ब्लीडिंग शुरू हो जाने पर परिजन उसे लेकर जलालाबाद आ रहे थे। उसके कपड़े खून से सन गए थे। इसी बीच गाड़ी पंक्चर हो गई। बाद में दूसरी गाड़ी आने पर महिला ने दूसरे कपड़े पहन लिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला का अभी इलाज चल रहा है।