{"_id":"5744935f4f1c1bae7069152e","slug":"the-demonstration-against-corruption-memo","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन, ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन, ज्ञापन
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 24 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन, ज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई विभागों में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ कुछ लोग सड़क पर उतर आए और उन्होंने शहीद उद्यान से जुलूस निकाल कर डीएम को ज्ञापन दिया। कांग्रेस सेवादल और एक व्यापार मंडल से निकाले गए संजीव गुप्ता ने बतौर सामाजिक कार्यकर्ता अपने साथियों के साथ एआरटीओ ऑफिस को दलालों से मुुक्त कराने, कोटेदारों द्वारा उपभोक्ताओं को राशन नहीं बांटने, नगर पालिका के घोटालों का पर्दाफाश करने, रात्रिकालीन बिजली कटौती बंद करने, नालों के निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री नहीं लगाने के खिलाफ आवाज उठाई। गुप्ता के साथ उनके कई सार्थियों ने शहीद उद्यान से कलक्ट्रेट तक मार्च निकालकर डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में मुन्नालाल गुप्ता, अतर सिंह राणा, संजीव मिश्रा, राहुल गुप्ता, विनोद शर्मा, अतीक अहमद, रामशंकर लाल, सीताराम, राजू, रचना देवी, सुशीला देवी, ओमवती, गुलशन कुमारी, सचिन कुमार, दिनेश, राधेश्याम, मो. कासिम, हाशिम, रेहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन