{"_id":"62782c895c0eee48d540eeb0","slug":"the-death-of-a-young-man-injured-in-the-struggle-of-two-sides-shahjahanpur-news-bly4841775175","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन पहले मारपीट के दौरान ईंट-पत्थर लगने से घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन पहले मारपीट के दौरान ईंट-पत्थर लगने से घायल युवक की मौत
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सिकलापुर में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, नहीं दी तहरीर
सिंधौली। क्षेत्र के गांव सिकलापुर निवासी शिवपाल की मौत हो गई। आरोप है कि दो दिन पहले गांव के एक व्यक्ति से मारपीट के दौरान ईंट-पत्थर चलने से शिवपाल घायल हो गया था। परिजन रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद होना बता रहे हैं।
शिवदयाल के 22 वर्षीय पुत्र शिवपाल की दो दिन पहले खेत में पानी लगाने व रुपयों के लेन-देन को लेकर रिश्तेदार से मारपीट हो गई थी। इस दौरान ईंट-पत्थर और डंडे चलने से शिवपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। भाई महिपाल ने बताया कि शिवपाल के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के भी चोटें आईं थीं। इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां आराम मिलने पर घर ले आए थे। रविवार सुबह तीन बजे शिवपाल की मौत हो गई। मृतक की बहन ज्ञान देवी व पत्नी मुल्लो देवी ने बताया कि रुपयों के लेनदेन में मारपीट कर शिवपाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसकी एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर चंद्रकिरण ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ बीएस वीर कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।