{"_id":"57473d704f1c1ba22c692510","slug":"the-deadline-for-approving-bank-loans","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन स्वीकृत करने की समयसीमा तय करें बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन स्वीकृत करने की समयसीमा तय करें बैंक
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 26 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को दिये जाने वाले लोन बैंकर्स कितने दिन में स्वीकृत करेंगे, इसकी एक समय सीमा निर्धारित कर लें। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की समीक्षा बैठक में डीएम पुष्पा सिंह ने यह निर्देश दिए। कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का बृहद प्रचार-प्रसार करते हुए शिविर आयोजित करें और पात्र लाभार्थियों का आवेदन पत्र वहीं भरवाते हुए समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कर लाभ दें। समीक्षा में पाया कि कुल ऋण - जमा अनुपात 90 प्रतिशत है जो गत वित्तीय वर्ष से 10 प्रतिशत अधिक है। बैठक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन येाजना एवं सुरक्षा बंधन योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि जन-धन योजना में खुले खातों के संचालन एवं लाभ लेने के लिए बैंक मित्र खाता धारकों को घर जाकर डेबिट कार्ड बनवाने में मदद करें और खाते में लेन-देन करने की जानकारी दें। उक्त योजनाओं में जिले में 41 क्लेम का संबंधित बैंकों ने भुगतान किया। लीड बैंक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत जिले में शिशु योजना में 4510 लाभार्थियों को, किशोर योजना में 622 और तरुण योजना में 148 को लाभान्वित किया गया है। बैंकों द्वारा जारी की गई 1298 आरसी की वसूली पर चर्चा हुई। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय प्रकाश, लीड बैंक अधिकारी बीएम गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन