फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The daughter was not listening even after explaining... got angry when I answered and took her life

Shahjahanpur News: समझाने पर भी नहीं मान रही थी बेटी... जवाब देने पर आया गुस्सा तो ले ली जान

Fri, 10 Jan 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 10 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The daughter was not listening even after explaining... got angry when I answered and took her life
परौर पुलिस की गिरफ्त में बेटी का हत्यारोपी भूपेंद्र सिंह। स्रोत: पुलिस - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। झूठी शान के लिए बेटी की हत्या के आरोपी पिता को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि प्रेमी से बात करने से मना करने पर वह बहस करने लगी थी। पूरे समाज में इज्जत बचाने के लिए बेटी को मारना पड़ा। गुस्से में हत्या करने के बाद भूपेंद्र अब पश्चाताप भी कर रहा है।
विज्ञापन

थाना परौर क्षेत्र के गांव गढ़ी में भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे बेटी सुनैना (16 वर्ष) को प्रेमी से फोन पर बात करते हुए देखा तो टोक दिया। इस पर बेटी ने उल्टा जवाब दे दिया। बेटी के जवाब देने और बहस करने पर भूपेंद्र भड़क गया। गुस्से में उसने बेटी पर तलवार से ताबड़तोड़ वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्या के बाद भूपेंद्र मौके से भाग गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परौर पुलिस ने सुबह करीब नौ बजे उसे कुबेरपुर से कलान की तरफ जाने वाली सड़क से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई तलवार बरामद की गई है। पुलिस की पूछताछ में भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता था। गांव में एक लड़के से सुनैना का प्रेम प्रसंग होने पर वह परिवार के साथ दिल्ली चला गया था। वहां भी बेटी का दूसरे लड़के से प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद वह परिवार के साथ बेटी को लेकर फिर से गांव आ गया था। बेटी ने गांव वाले प्रेमी से फिर से बातचीत करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूपेंद्र ने बताया कि बेटी पढ़ने में तेज थी। मेहनत-मजदूरी करके उसकी पढ़ाई करा रहा था कि वह किसी काबिल बन जाएगी। बेटी को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। सोचा बाद में समझ जाएगी। जब उसने पलटकर जवाब दिया तो वह सहन नहीं कर पाया और गुस्से में बेटी की हत्या कर दी। भूपेंद्र ने बताया कि प्यार से पाली बेटी को मारने का बहुत अफसोस है। समाज में बेइज्जती के डर से मजबूरी में यह कदम उठना पड़ा।
----
इधर-उधर छिपकर काटा समय
भूपेंद्र ने बताया कि बेटी की हत्या करने के बाद वह थाने में आत्मसमर्पण करने जा रहा था। जैसे-जैसे थाना करीब आ रहा था, उसके अंदर पुलिस का डर उसके अंदर बढ़ता गया। बाद में वह भाग गया। इसके बाद क्षेत्र में इधर-उधर छुपकर समय काटा। बुधवार को सुबह शाहजहांपुर चला आया। वह पंजाब जाने के लिए घर रुपये लेने जा रहा था। रात में कई जगह रास्ते में लिफ्ट लेकर सुबह गांव की तरफ जा रहा था। तभी पुलिस को सूचना मिली और उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई तलवार बरामद की।

-------
आरोपी भूपेंद्र पंजाब भागने की फिराक में था। वह घर से रुपये लेने आया था। तभी सूचना मिलने पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया। मामले में विधिक कार्रवाई कर उसको जेल भेज दिया गया है।
- अमित कुमार चौरसिया, सीओ जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed