फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The crocodile dragged the villager who went to catch fish into the river

Shahjahanpur News: मछली मारने गए ग्रामीण को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ

Sun, 15 Jun 2025 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The crocodile dragged the villager who went to catch fish into the river
निगोही में शनिवार शाम गर्रा नदी पास लगी भीड़। संवाद
शाहजहांपुर। निगोही में शनिवार शाम मछली का शिकार करने गर्रा नदी किनारे गए ग्रामीण को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया। मगरमच्छ ने भतीजे पर भी हमला किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। घर आकर भतीजे ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। बुजुर्ग की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


निगोही थाना क्षेत्र के उदयपुर कटैया गांव निवासी 50 वर्षीय महिपाल मजदूरी करते हैं। शनिवार दोपहर महिपाल अपने 28 वर्षीय भतीजे गुड्डू के साथ साइकिल से गांव से करीब चार किलोमीटर दूर गर्रा नदी पर मछली का शिकार करने के लिए गए। नदी किनारे जाल खोलने के दौरान मगरमच्छ ने महिपाल के पैर पर हमला कर दिया। भतीजे गुड्डू ने महिपाल को बचाने का प्रयास किया तो मगरमच्छ ने उस पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन

वह भाग गया लेकिन महिपाल जख्मी होने की वजह से भाग नहीं सके। इसके बाद मगरमच्छ महिपाल को गर्रा नदी में गहरे पानी में खींच ले गया। इसके बाद गुड्डू साइकिल से घर आया। परिवार व पुलिस को सूचना दी। निगोही थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना कि रेस्क्यू टीम को सूचना दे दी गई है। नदी के पास लोगों को जाने से रोका गया है। ग्रामीण की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------

नदी में घुसने की कोशिश कर रहे बेटों को पुलिस ने रोका


मगरमच्छ के डर से कोई नदी के पास नहीं गया, लेकिन पिता के लिए उनके बेटों ने नदी में घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। महिपाल के बेटों को समझाया। वहीं, मगरमच्छ के हमले के बाद से गुड्डू सहम गया है। बुजुर्ग के नदी में खींच ले जाने की सूचना पर तिलहर, निगोही, खुदागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। परिजनों ने बताया कि महिपाल की पत्नी कमला जानकारी होने पर बेसुध हो गई है। लोगों का कहना है कि गर्रा नदी में बहुत बड़ा मगरमच्छ है। हर 10-15 मिनट बाद ऊपर आता है। इसलिए कोई भी नदी पर नहीं जाता था। शायद चाचा-भतीजे को इस बात की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed