फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The cracks in the relationship due to the use of mobile

संवादः मोबाइल के उपयोग से रिश्तों में आने लगी दरार

Mon, 28 Feb 2022 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The cracks in the relationship due to the use of mobile
बसु गोयल । - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मोबाइल हर इंसान की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। अकेलेपन को मोबाइल दूर कर रहा। वहीं भीड़ में भी मोबाइल साथी बन जाता है। मोबाइल पर निर्भरता के कारण अपनों से रिश्तों में दरार आने लगी है। लोग समाज की मुख्य धारा से कटने लगे हैं। उनके सोशल मीडिया पर बहुत से दोस्त होंगे, लेकिन आसपास के लोगों से उनका संपर्क नहीं है। मोबाइल के फायदे हैं, वहीं दुष्परिणाम भी काफी ज्यादा है।
विज्ञापन

रविवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित ऑनलाइन संवाद में आधी आबादी ने मोबाइल के फायदे और नुकसान को गिनाया। महिलाओं ने कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई को ऑनलाइन होने पर मोबाइल को बेहतर बताया। वहीं सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताने से शरीर पर पड़ने वाले नकरात्मक प्रभाव पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

फायदे और नुकसान दोनों हैं
-मोबाइल के कुछ फायदे तो काफी नुकसान भी हैं। पढ़ाई के लिहाज से प्रयोग करने से जानकारी मिलती है। उल्टे-सीधे मैसेज करने से इसका गलत प्रयोग भी कहा जा सकता है। मोबाइल को सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए। - शाइस्ता नसीम, प्रधानाचार्य, नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर नकरात्मक प्रभाव पड़ रहा
-मोबाइल के चक्कर में अधिकतर लोगों ने खुद को समाज की मुख्य धारा से काट लिया है। शारीरिक क्षति की बात करें तो मोबाइल के उपयोग ने बहुत सारी शारीरिक समस्याओं को जन्म दिया है। इसका शरीर पर भी काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। - वसु गोयल, साउथ सिटी
पढ़ाई का साधन बना मोबाइल
-मोबाइल हमारे के लिए महत्वपूर्ण साधन बन चुका है। पिछले दो वर्ष की बात करें तो कोरोना से पूरी दुनिया परेशान थी। उस समय हम लोगों की पढ़ाई का साधन भी मोबाइल ही बना है। मोबाइल का सभी को बेहतर तरीके से प्रयोग करना चाहिए। रिमझिम गुप्ता, अंजान चौकी
मोबाइल का प्रयोग सावधानी से करें
-मोबाइल के प्रयोग से जहां फायदे हैं तो वहीं कई तरह के नुकसान हैं। मोबाइल आते ही लोग सोशल मीडिया पर अपनी आईडी बना लेते हैं। जानकारी के अभाव में अपना पासवर्ड भी दूसरों को बता देते हैं। आईडी हैक होने पर फिर पुलिस का सहारा लेना पड़ता है। - सपना सक्सेना, बाडूजई
आंखों की रोशनी पर पड़ता प्रभाव
-कोरोना के मुश्किल समय में मोबाइल ही सहारा बना है। अपनों से बात करने में मोबाइल काफी सहायक बन रहा है। लेकिन, इसके नुकसान भी बहुत हैं। लगातार प्रयोग से आंखों की रोशनी पर प्रभाव पड़ रहा है। कम उम्र में बच्चों को चश्मे का प्रयोग करना पड़ रहा है। - तनुजा बाथम, खिरनीबाग
सोशल मीडिया से मिले ज्ञान की पुष्टि जरूर करें
-लोग मोबाइल पर निर्भर हो गए हैं। जरा सी जरूरत हुई तो गूगल पर सर्च करते हैं। व्हाट्सएप और फेसबुक का ज्ञान पाकर छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रतिभा पर सवाल खड़े होने लगे हैं। सोशल मीडिया के ज्ञान की पुष्टि करना भी काफी जरूरी है। - अंशुल गुप्ता, कटिया टोला
किताबों से दूरी बना रहे लोग
-मोबाइल के लगातार प्रयोग के कारण लोग किताबों से दूरी बना ली है। युवा वर्ग गूगल में सर्च करने पर विश्वास रखता है। मोबाइल के प्रयोग के चलते मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। व्यक्ति की एकाग्र क्षमता पर सवाल खड़े होने लगे। प्रयोग कम करना चाहिए। - शिवांगी, सदर बाजार

सोशल मीडिया के लिए समय तय करें
-मोबाइल ने हमारी लाइफ स्टाइल पर काफी असर डाला है। नोटिफिकेशन के चलते हमारा ध्यान मोबाइल पर लगा रहता है। लोग कई तरह की बीमारियों से घिरने लगे हैं। मेरी नजर में सबसे ज्यादा लोग सोशल मीडिया पर समय बिताते हैं। इसके लिए समय तय होना चाहिए। - शिवा बेगम, जलालनगर

शीवॉ खान  ।

शीवॉ खान ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाइस्ता  नसीम ।

शाइस्ता नसीम ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

रिमझिम गुप्ता।

रिमझिम गुप्ता।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

तनुजा बाथम ।

तनुजा बाथम ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

अंशुल गुप्ता ।

अंशुल गुप्ता ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शिवांगी

शिवांगी- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

सपना सक्सेना ।

सपना सक्सेना ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed