फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The couple sat on dharna against BJP leader

भाजपा नेता के खिलाफ धरने पर बैठे दंपति

Sat, 14 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 14 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
The couple sat on dharna against BJP leader
भाजपा नेता के खिलाफ धरने पर बैठे दंपति
तिलहर तहसील के गांव गुरगवां निवासी रामप्रकाश और उनकी पत्नी रानी देवी ने भाजपा के एक वरिष्ठ नेता पर सरकारी आवास हड़पने की कोशिश करने और इसका विरोध करने पर धमकाने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में दंपति ने धरना दिया। उन्हाेंने डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन देकर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। रामप्रकाश ने बताया कि वर्ष 1995 में नसबंदी कराने पर तत्कालीन ग्राम प्रधान रामकुमार उर्फ मनकू ने उन्हें सरकारी आवास दिलाया था। उनके मकान के पास गांव के ही एक भाजपा नेता अपना स्कूल चला रहे हैं। स्कूल परिसर बढ़ाने के लिए भाजपा नेता ने उनका आवास हड़पने की कोशिश में हैं। इसका विरोध करने पर परिवार समेत गांव छोड़ने के लिए धमका रहे हैं। दंपति के अनुसार निगोही थाना और टिकरी पुलिस चौकी पर शिकायत करने पर पुलिस ने भाजपा नेता के इशारे पर समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस संबंध में गत सात अप्रैल को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन जांच को नियुक्त कर्मचारियों ने भाजपा नेता से मिलीभगत करके उच्चाधिकारियों को गलत रिपोर्ट देकर उन्हें गुमराह करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed