फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The country will race towards progress with the prosperity of its farmers: Dr. Togadia

किसानों की खुशहाली से तरक्की की राह पर दौड़ेगा देश : डॉ. तोगड़िया

Tue, 13 Jan 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The country will race towards progress with the prosperity of its farmers: Dr. Togadia
जलालाबाद में बरेली रोड स्थित एक लॉन में आयोजित हिंदू संवाद कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि देश की प्रगति के लिए किसानों का खुशहाल होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली से ही भारत तेजी से तरक्की की राह पर दौड़ने लगेगा।
विज्ञापन

वह सोमवार को बरेली हाईवे पर स्थित एक बरातघर मेंं अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से आयोजित हिंदू संवाद कार्यक्रम को मुख्य अतिथि पद से संबोधित कर रहे थे। डॉ. तोगड़िया ने भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि संगठन हिंदू समाज के लिए तन-मन-धन से काम कर रहा है। हमारा संकल्प भारत में हिंदुओं का बहुमत बनाने के साथ जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने और पांच करोड़ बांग्लादेशियों को देश से बाहर खदेड़ने का है। संगठन छात्र-छात्राओं व किसानों के हित से जुड़े कार्य भी कर रहा है क्योंकि हमारा देश कृषि प्रधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मौजूद लोगों से संगठन की ओर से हर शनिवार और मंगलवार के दिन केंद्रों पर कराए जा रहे हनुमान चालीसा के पाठ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह, उत्तराखंड प्रमुख डॉ. अंजली सैनी, प्रांतीय संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह आदि ने भी विचार रखे।

इस मौके पर नगर संगठन के पदाधिकारियों की ओर से डॉ. ताेगड़िया को 1.05 लाख रुपये की सहयोग राशि का चेक सौंपा गया। वागेश कुमार के संचालन में हुए कार्यक्रम में संगठन के प्रांतीय महामंत्री अर्पित भामाशाह, जिला अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, सभासद मनोज अग्निहोत्री, डॉ. सुमित वर्मा, अभिषेक सिंह, पंकज गुप्ता, प्रेमपाल सोलंकी आदि मौजूद रहे।

जलालाबाद में बरेली रोड स्थित एक लॉन में आयोजित हिंदू संवाद कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद

जलालाबाद में बरेली रोड स्थित एक लॉन में आयोजित हिंदू संवाद कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed