{"_id":"68d5a063d1e84dbc0f053a3c","slug":"the-councilors-became-enraged-after-seeing-the-police-present-at-the-municipal-board-meeting-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-153644-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पालिका बोर्ड की बैठक में पुलिस को मौजूद देख भड़क उठे सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पालिका बोर्ड की बैठक में पुलिस को मौजूद देख भड़क उठे सभासद
सार
तिलहर में पालिका बोर्ड की बैठक के दौरान फर्जी आउटसोर्स कर्मचारियों के मुद्दे पर विवाद बढ़ गया। चेयरमैन हाजरा बेगम तीखी बहस के बीच बैठक बीच में छोड़कर चली गईं। सभासदों ने उनके रवैये पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
तिलहर में बोर्ड की बैठक में उपस्थित पालिका-ईओ व सभासद। संवाद
विस्तार
तिलहर। जनहित से जुड़े कई प्रस्तावों को अमलीजामा देने की नीयत से बृहस्पतिवार को चेयरमैन हाजरा बेगम ने पालिका बोर्ड की सामान्य बैठक बुलाई। बैठक की शुरुआत में ही पालिका के सभागार में पुलिस बल को मौजूद देख सभासद भड़क गए। अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश ने उन्हें जैसे-तैसे समझाकर शांत किया और बैठक में आम सहमति से कई प्रस्ताव पास कराए, लेकिन फर्जी आउटसोर्स कर्मचारियों का मुद्दा गरमाने पर चेयरमैन बैठक को बीच में छोड़कर सभागार से बाहर चलीं गईं।
बैठक शुरू होते ही बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को देखकर सभासदों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने बैठक की अध्यक्षता कर रहीं चेयरमैन से सीधा सवाल किया कि क्या वे लोग असामाजिक तत्व हैं, जो यहां पुलिस बुलाई गई है। काफी देर तक गहमागहमी रहने से सदन की कार्यवाही थम गई। यह देख ईओ ने सभासदों को मनाया और प्रधान लिपिक अयूब हुसैन ने एजेंडे में शामिल प्रस्ताव पढ़ने शुरू किए।
इनमें अपरिहार्य परिस्थितियों में निविदा की समयावधि घटाने, कम्युनिटी हॉल के सामने बनी 13 दुकानों की नीलामी कराने, पालिका का रैन बसेरा एनजीओ से संचालित कराने, नगर में विज्ञापन बोर्ड लगाने की दरें तय करने आदि प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए।
विज्ञापन
इसके अलावा जेसीबी मशीन का किराया बढ़ने और कांशीराम कॉलोनी में रहने वालों से मासिक जलकर वसूले जाने पर सहमति बनी, लेकिन निजी भूमि का हस्तांतरण शुल्क बढ़ाने, स्क्रैप की नीलामी, वाटर टैंक की दरें और कम्युनिटी हॉल के किराये में वृद्धि जैसे प्रस्ताव सभासदों ने एक स्वर से खारिज कर दिए।
इस मौके पर सभासदों ने अपने वार्ड की समस्याएं भी रखीं। वार्ड संख्या 24 की सभासद राखी गुप्ता ने आरोप लगाया कि चेयरमैन के लगातार दूसरे कार्यकाल में गत सात वर्ष से उनके वार्ड में कोई काम नहीं हुआ। यह सुनकर ईओ समेत पूरे सदन ने चेयरमैन से जवाब चाहा, लेकिन वह खामोश रहीं।
बाद में सभासद सत्येंद्र सिंह और अभिषेक सिंह ने फर्जी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का मुद्दा उठाया तो बैठक का माहौल फिर गरमा गया। इस बीच सभासदों के तेवर देख चेयरमैन अचानक सभागार से बाहर चलीं गईं। उनके पीछे ईओ निकले तो सभासदों ने उन्हें रोककर चेयरमैन के बैठक अधूरी छोड़ने पर नाराजगी जताई। सभासद चेयरमैन कक्ष के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए।
--
...जब तल्खी भरे माहौल में ठहाकाें से गूंज उठा सदन
तिलहर। पालिका बोर्ड की सामान्य बैठक के तल्खी भरे माहौल में उस वक्त सभागार में ठहाके गूंज उठे, जब सभासद अकरम ने नगर में मानसिक रोग चिकित्सालय खोले जाने की मांग की। दोबारा ठहाके तब गूंजे, जब ईओ ने तपाक से जवाब दिया कि इस आशय का प्रस्ताव जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को जल्द भेजा जाएगा। सभासद संदीप रस्तोगी ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने और दिलीप सक्सेना ने नगर में सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर लगाने की मांग की। सभासद स्वाति खन्ना ने दिवंगत कर्मी सत्यपाल की पत्नी को मृतक आश्रित कोटे से नौकरी दिलाने की मांग की। बैठक में आरआई सुशांत कुमार, एसआई राजीव कुमार, जेई निर्माण पीयूष मिश्रा, इस्लाम अली, कमलदीप श्रीवास्तव, शहजिल अली खां आदि मौजूद रहे। संवाद