फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The city is bathed in light on Choti Diwali

Shahjahanpur News: छोटी दीपावली पर रोशनी से नहाया शहर

Sun, 19 Oct 2025 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The city is bathed in light on Choti Diwali
मोहल्ला तारीन टिकली में यम का दीपक जलातीं महिलाएं। संवाद
शाहजहांपुर। छोटी दीपावली रविवार को धूमधाम से मनाई गई। नरक चतुर्दशी पर महिलाओं ने घर के बाहर यम का दीया जलाया और मनोवांछित फल की प्राप्ति की कामना की। छोटी दीपावली के मौके पर लोगों ने घरों में पूजा-अर्चना की गई। घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को भी रंग- बिरंगी झालरों से सजाया गया। शाम होते ही इलाके बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से जगमग हो उठे। पटाखों की धूम रही।
विज्ञापन

श्री रुद्र बालाजी धाम के पंडित डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल ने बताया कि कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरक चतुर्दशी के दिन ही भगवान कृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध करके 16,000 महिलाओं को उसकी कैद से मुक्त कराया था। कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन प्रातः काल अपामार्ग की पत्तियां जल में डालकर स्नान करने से नरक से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

विधि-विधान से पूजा करने वाले व्यक्ति सभी पापों से मुक्त हो स्वर्ग को प्राप्त करते हैं। उन्होंने बताया कि नरक चतुर्दशी को हनुमान जयंती के नाम से भी जाना जाता है, इसलिए इस दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। छोटी दीपावली नरक चतुर्दशी के दिन शाम के समय यम देवता के लिए विशेष रूप से दीया जलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दीपावली पर करें श्री सूक्त, कनकधारा और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ
श्री रुद्र बालाजी धाम के पंडित डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल ने बताया कि दीपावली पर पूजन का मुहूर्त तीन बार आता है। उन्होंने बताया कि इस दिन घर में श्रद्धालुओं को श्री सूक्त, कनकधारा और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी धन दौलत कि कमी नहीं होती है। सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है।

मोहल्ला तारीन टिकली में यम का दीपक जलातीं महिलाएं। संवाद

मोहल्ला तारीन टिकली में यम का दीपक जलातीं महिलाएं। संवाद

मोहल्ला तारीन टिकली में यम का दीपक जलातीं महिलाएं। संवाद

मोहल्ला तारीन टिकली में यम का दीपक जलातीं महिलाएं। संवाद

मोहल्ला तारीन टिकली में यम का दीपक जलातीं महिलाएं। संवाद

मोहल्ला तारीन टिकली में यम का दीपक जलातीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed