फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The cause of the fire in the registry office is still unknown

रजिस्ट्री कार्यालय में आग लगाने के कारणों का नहीं चल सका पता

Mon, 28 Mar 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The cause of the fire in the registry office is still unknown
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां के रजिस्ट्री ऑफिस में 18 मार्च की रात लगी आग के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग अलग-अलग मामले की जांच कर रहे हैं लेकिन अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है।
विज्ञापन

18 मार्च की रात पौने दस बजे अचानक रजिस्ट्री कार्यालय में आग लग गई थी। आग की लपटें देख चौकीदार ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी थी। इसके बाद अधिकारियों को भी सूचना दी गई थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन गाड़ियों सहित मौके पर पहुंचकर लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद रात 2.20 बजे आग पर काबू पाया था। लेकिन, इस बीच कार्यालय का फर्नीचर, कंप्यूटर, सर्वर, प्रिंटर, स्कैनर सहित तमाम उपकरण जल गए। गनीमत रही कि आग रिकार्ड रूम जलने से बच गया था।
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय में आग की जानकारी पाकर एडीएम गिरेजश चौधरी, एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव, सीएफओ रेहान अली ने मौका मुआयना किया था। एडीएम ने एसडीएम को जांच अधिकारी बनाया था। सब रजिस्ट्रार ने अज्ञात कारणों से आग लगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अलग से मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतौनी चोरी का मामला भी ठंडे बस्ते में
पुवायां तहसील से खतौनी चोरी के मामले में भी पुलिस खाली हाथ है। कई विवेचक बदल जाने के बाद भी चोरी करने वालों का पता नहीं चल सका है। नवंबर 2020 में तहसील कार्यालय से खुटार की चार और सिंधौली की एक खतौनी चोरी हो गई थी। 17 नवंबर, 2020 को लेखपाल इंद्रपाल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन कई विवेचक बदलने के बाद भी खतौनी चोरी करने वालों का कोई पता नहीं चल सका है।

सब रजिस्ट्रार, बिजली विभाग और अग्निशमन विभाग से रजिस्ट्री कार्यालय में आग लगने के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट अभी मिली नहीं है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुशांत श्रीवास्तव, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed