{"_id":"04eb00b515690461b7fecdd272a21708","slug":"the-cancellation-of-the-residence-of-sdm-ineligible-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने अपात्र का आवास किया रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने अपात्र का आवास किया रद्द
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने लोहिया आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अपात्र पाए जाने पर जिगिनियां में एक आवास आवंटन रद्द कर दिया।
विज्ञापन
एसडीएम विजय शंकर दुबे ने क्षेत्र के गांव जलालपुर जिगिनियां और गाजीपुर में चयनित लोहिया आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया और उनकी पात्रता की जांच की। इसमें जिगिनियां में आवास हेतु अपात्र का चयन होने पर एसडीएम ने चयनित व्यक्ति का आवास काटकर उसी गांव के पात्र श्याम सिंह जाटव को चयनित कर दिया। एसडीएम ने बीडीओ राजकुमार वर्मा से नाराजगी जताते हुए कहा कि लोहिया आवास में अगर अपात्र का चयन किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।