फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The budget is expected to expedite the process of medical college

आम बजट से मेडिकल कॉलेज की प्रक्रिया तेज होने के आसार

Fri, 12 Feb 2016 12:09 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 12 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
 केंद्र सरकार से जिले में मेडिकल कॉलेज बनने की स्वीकृति मिलने के बाद आम लोगों को उम्मीदें यूपी सरकार के बजट से बढ़ गईं हैं। लोगों का मानना है कि यूपी सरकार के बजट में इसके लिए बढ़ी धनराशि का प्रावधान होने पर मेडिकल कॉलेज की अवस्थापना के काम में तेजी आ जाएगी और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।  इसके लिए कांट रोड के पास गांव धरनीपुर जमौर और अजीजपुर जिगनेरा में 7.83 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत कर ली गई है।
विज्ञापन

इसका विस्तृत प्रस्ताव प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को भेजा था। इसके बाद ही मेडिकल कॉलेज बनने की स्वीकृति मिली है। आने वाले आम बजट में मेडिकल कॉलेज की उम्मीद बढ़ गई है। अगले वित्त वर्ष में मेडिकल बनने की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। इसके साथ ही जिला अस्पताल के पास अत्याधुनिक पोस्टमार्टम हाउस बनाने के लिए प्रदेश सरकार की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि केंद्र सरकार ने शाहजहांपुर, फैजाबाद, बस्ती, फीरोजाबाद में मेडिकल बनाने की स्वीकृति गत 31 जनवरी को दी है। इसमें जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में तब्दील किया जाएगा। इसकी औपचारिकताएं प्रदेश सरकार पूरा करने में लग गई है। इसके लिए कांट रोड पर 7.83 हेक्टेयर अधिग्रहीत कर ली गई है। स्वीकृति मिलने के बाद अभी शासन की तरफ से कोई शासनादेश नहीं आया है। शासनादेश आते ही मेडिकल कॉलेज बनने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। आम बजट में मेडिकल कॉलेज के लिए बजट घोषित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed