फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The brother is accused of threatening his sibling for demanding a share of the property.

Shahjahanpur News: संपत्ति में हिस्सा मांगने पर भाई पर धमकाने का आरोप

Sun, 07 Dec 2025 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The brother is accused of threatening his sibling for demanding a share of the property.
जैतीपुर। हिम्मतपुर गांव के एक युवक को पारिवारिक संपत्ति में हिस्सा मांगने पर उसके भाइयों ने उसे गाली-गलौज करके जान से मारने की धमकी दी। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके माता-पिता की मृत्यु के बाद एक भाई ने उनके हिस्से के मकान और कृषि भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप है कि ट्रैक्टर, ट्रॉली, बाइक और पशुओं में भी उसे हिस्सा नहीं दिया गया। कुछ माह पूर्व खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ दो लाख रुपये में बेचकर भाई ने उसमें भी कोई हिस्सा नहीं दिया। तीन दिन पहले वह अपने घर गया तो भाई ने घर में भी घुसने नहीं दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस कारण वह पत्नी के साथ ससुराल में रहकर गुजरबसर करता है। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed