फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The brother-in-law had committed the murder to avenge the insultThe brother-in-law had committed the murder to avenge the insult

Shahjahanpur News: बेइज्जती का बदला लेने के लिए देवर ने की थी हत्या

Wed, 18 Dec 2024 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 18 Dec 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
The brother-in-law had committed the murder to avenge the insultThe brother-in-law had committed the murder to avenge the insult
पुवायां के गांव बनियानी निवासी अनूपा देवी की हत्या का आरोपी विपिन बिहारी। स्रोत पुलिस
पुवायां। गांव बनियानी में अनूपा देवी की हत्या का खुलासा हो गया। रिश्ते के देवर ने ही बेइज्जती का बदला लेने के लिए बेलचे से सिर पर प्रहार कर उनको मारा था, क्योंकि वारदात से एक दिन पहले अनूपा ने उसे घर से धक्का देकर निकाल दिया था।
विज्ञापन

नौ दिसंबर की शाम छह बजे तहसील में टाइपिस्ट रामप्रकाश की 50 वर्षीय पत्नी अनूपा का शव गांव से कुछ दूर भैरों मंदिर के पास गन्ने के खेत में मिला था। एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि इस मामले में गांव बनियानी के ही विपिन विहारी उर्फ शेरा को पकड़ा गया। पूछताछ में शेरा ने बताया कि अनूपा उनकी भाभी लगती थीं। वह अक्सर उनसे मजाक करता रहता था, जिसका अनूपा बुरा मानती थीं। उन्होंने एक बार लकड़ी और बाल्टी फेंककर मार दी थी।
विज्ञापन

आठ दिन पूर्व वह नशे में धुत होकर अनूपा के घर पहुंचा। आग तापने के बहाने वह अनूपा के पास बैठ गया और कहा कि वह उससे नाराज क्यों रहती हैं। इस पर अनूपा भड़क गईं और धक्का देकर घर से निकाल दिया। इस पर उसे बेइज्जती महसूस हुई और उसे रातभर नींद नहीं आई। उसी समय उसने अनूपा की हत्या की साजिश रच ली। खेत में जब अनूपा पहुंची तब बेलचे से प्रहार कर उनको मार डाला। हत्या के बाद शव को खींचकर गन्ने के खेत में डाल दिया। आरोपी ने कहा कि गुस्से में हत्या करने के बाद अब उसे पछतावा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed