फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body of a young man was found in the forest, with injury marks on his head and a scarf tied around his neck.

Shahjahanpur News: जंगल में युवक का मिला शव, सिर पर थे चोट के निशान, गले पर कसा था गमछा

Sun, 02 Nov 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in the forest, with injury marks on his head and a scarf tied around his neck.
अमर कश्यप का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : टूंडला में देवोत्थान पर सालिगराम व तुलसी का विवाह कराते गृहणी संवाद
शाहजहांपुर। बकरी चराने गए थाना सदर बाजार क्षेत्र की हायडिल कॉलोनी बस्ती निवासी 30 वर्षीय अमर कश्यप का शव संदिग्ध हालात में छावनी क्षेत्र के जंगल में मिला। उसके सिर पर चोट थी और गले में गमछा कसा हुआ था। पास में बांस का टूटा डंडा, शर्ट के तीन-चार बटन व गिलास पड़े मिले। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद एसओजी समेत तीन टीमें गठित कीं हैं।
विज्ञापन

चंदन ने बताया कि भाई अमर ने करीब 20 बकरियां पाल रखीं थी। अमर बकरियां चराने के लिए दोपहर 12 बजे जाता और शाम पांच बजे आ जाता था। शुक्रवार की शाम पांच बजे तक बकरियां लौट आईं, लेकिन वह नहीं आया। अंधेरा होने पर भी वह जब घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद देर रात तक भाई की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह दोबारा भाई की तलाश में छावनी के जंगल की ओर गए। वहां लहूलुहान अवस्था में भाई का शव पड़ा मिला। उसके सिर पर चोट थी। गले में गमछा कसा हुआ था। शर्ट के टूटे बटन भी पड़े हुए थे। पीठ पर भी चोट थी। पास में टूटा डंडा पड़ा था। चंदन ने आरोप लगाया कि भाई की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदन ने बताया कि एक-दो दिन पूर्व ही क्षेत्र के कुछ लोगों से भाई का विवाद हुआ था। उन लोगों ने उसको दो-तीन दिन में मार देने की धमकी दी थी। सूचना पर थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर गए। इसके बाद एसपी राजेश द्विवेदी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने पड़ताल की।
--
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आया हैंगिंग

शाहजहांपुर। अमर कश्यप की मौत सिर की चोट से नहीं, बल्कि फंदे से लटककर हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह तथ्य समाने आया है। उसके गले में कसा गमछा किसी वस्तु से कटा पाया गया है। अमन ने आत्महत्या की या फिर लटकाया गया, पुलिस ने इसको लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस जगह पर अमर का शव पड़ा मिला, वहां पर शराब का पौव्वा व गिलास भी मिले हैं। मिट्टी भी उखड़ी हुई थी। शराब पीने के बाद विवाद होने की आशंका है। मृतक के साथ देखे गए दो लोगों की भी तलाश में टीम लगाई गई है। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। चंदन ने बताया कि अमर चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। करीब डेढ़ माह पूर्व उसके भाई पल्लव की कैंसर के चलते मौत हो गई थी। अब अमर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
परिजनों ने बताया कि अमर का मोबाइल भी गायब है। उसे फोन भी किया गया था, लेकिन मोबाइल बंद जा रहा था। भाई की अंतिम काॅल से भी घटनाक्रम का खुलासा हो सकता है। वहीं, पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर लगवाया है। संवाद
--
घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। खुलासे के लिए एसओजी समेत तीन टीमें गठित कर दी गईं हैं। पता चला है कि बाइक सवार दो लोग युवक के साथ देखे गए थे। उनका पता लगाया जा रहा है। मार्ग पर लगे सीसी कैमरों को चेक कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृत्यु का सही कारण ज्ञात होगा।

- राजेश द्विवेदी, एसपी

अमर कश्यप का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अमर कश्यप का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : टूंडला में देवोत्थान पर सालिगराम व तुलसी का विवाह कराते गृहणी संवाद

अमर कश्यप का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अमर कश्यप का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : टूंडला में देवोत्थान पर सालिगराम व तुलसी का विवाह कराते गृहणी संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed